30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोडो गुरु पूर्णिमा पर्व………. गुरुओं का पूजन कर लिया आशीर्वाद

कोटा

image

Newsdesk

Jul 30, 2026

Rajasthan

अंता. नगर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के कृष्णा रिसॉर्ट, बमोरी बालाजी, हनुमानजी बगीची सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने गुरुओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया। लोगों ने अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर जीवन में सुख, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद लिया। कृष्णा रिसॉर्ट में ग्राम गुरु आचार्य पंडित सत्यप्रकाश दाधीच के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान सत्यनारायण की संगीतमय कथा का आयोजन हुआ। पंडित सत्यप्रकाश दाधीच ने कहा कि गुरु का मार्गदर्शन सदैव जीवन को सही दिशा देता है। संसार में अनेक लोग भ्रमित कर सकते हैं, लेकिन सच्चा गुरु अपने शिष्य को कभी गलत मार्ग नहीं दिखाता।