2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए साल का जश्न मनाने की सोच रहे हैं तो यहां से लेना न भूले एंट्री पास

डीजे, डांस, फन, फूड व सिंगिग धमाल के साथ होगा कोटा का सबसे भव्य न्यू इयर सेलिब्रेशन। 31 दिसम्बर को खेड़ली फाटक स्थित उम्मेद गार्डन में मनाया जाएगा।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Dec 26, 2017

Happy New Year 2018

कोटा . डीजे, डांस, फन, फूड व सिंगिग धमाल के साथ होगा कोटा का सबसे भव्य न्यू इयर सेलिब्रेशन। इटोस इंवेट की ओर से नए साल का जश्न 'बियोंड एक्सप्लोड 2018Ó के रूप में 31 दिसम्बर को खेड़ली फाटक स्थित उम्मेद गार्डन में मनाया जाएगा। आयोजन से पहले सोमवार को इसके पोस्टर व प्रवेश पास का विमोचन किया गया।

Read More: अजब-गजब: राजस्थान में पहली बार ढाई करोड़ की मशीन से हुआ बंदर का अंतिम संस्कार

तलवंडी स्थित इटोस रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि एसएसआई के संस्थापक अध्यक्ष गोविंदराम मित्तल, बीएसएनएल के जनरल मैनेजर संजीव सिंघल व राजस्थान पत्रिका कोटा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय सामर ने पोस्टर का विमोचन किया।

Read More: अन्नदाता के आंसू: सर्द रात में परिवार को छोड़ फसलों को पानी पिलाने खेत पर गया किसान की सर्दी से मौत

इटोस ग्रुप के निदेशक नीलेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में केवल कपल्स व फैमिली ही हिस्सा ले सकती है। सिंगल को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शाम 7 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में दस बजे बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरा कार्यक्रम डांसिंग पर आधारित होगा। रात पौने 12 बजे कार्निवल प्रारम्भ होगा, इसमें काउंटडाउन व आतिशबाजी की जाएगी। कार्यक्रम के सशुल्क पास इटोस रेस्टोरेंट तलवंडी पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए 8769607242 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Read More: अन्नदाता के आंसू: शर्म करो सरकार, मर रहा किसान



ये रहे उपस्थित
पोस्टर विमोचन में सत्यनारायण वर्मा, योगेश गोयल, संजीव, रुचि अग्रवाल, वासु सर्राफ, प्रवीण गुप्ता, पंकज लड्ढा, तपेश माथुर, राजेश चौधरी, सुशील मेड़तवाल, अंकुर गुप्ता, अमित अग्रवाल, महिमा बजाज, हेमन्त छाबडिय़ा, मुदित राजावत, सचिन गुप्ता, मुकेश प्रजापति, शुभदीप शर्मा, जसकरण सिंह, सपना चौधरी, परितोष गौतम, अनिल वर्मा व रोहिताभ सोनी शामिल हुए।


प्रतीक्षा, समीक्षा, अजीत रहेंगे मुख्य आकर्षण
31 दिसम्बर को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण सिंगर व एंटरटेनर प्रतीक्षा कुलश्रेष्ठ और डीजे समीक्षा व एवी टयून्स रहेंगे। प्रतीक्षा ने देश-विदेश में 600 से भी अधिक शो किए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया इंटरनेशनल मीडिया द्वारा हिन्दी गौरव अवार्ड से और गांधी फाउण्डेशन द्वारा द वूमन ऑफ फ्यूचर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डीजे समीक्षा एक प्रशिक्षित डिस्को जॉकी हैं। उन्हें सभी तरह के म्यूजिक में महारत हासिल है। अजीत सिंह एंकर व एंटरटेनर है। सिंह ग्रीन कप, स्टार स्पोट्र्स प्रो कब्बडी, आईपीएल टी-20, चैम्पियन लीग टी-20, राजस्थान व देशभर में 1000 से भी अघिक शो होस्ट कर चुके हैं।

ये होंगे सहयोगी
टायटल स्पोंसर-बियोंड स्टूडियो, पावर्ड बाय-केजीवी इन्फ्रा गोल्ड तमारा, प्रजेंटेड बाय-जेवीसी जापान, इंटरटेनमेंट पार्टनर-वेल स्टैण्ड, इन एसोसिएशन विद-पंकज लड्ढा, सह प्रायोजक-केबीएस गुरुकुल, क्रिएटिव पार्टनर-आर्टन्स आट्र्स एकेडमी, टिकट पार्टनर-पतंजलि मेगा स्टोर, फूड पार्टनर-किचन रेस्टोरेंट, इंस्टीट्यूट पार्टनर-साईंनाथ कॉमर्स क्लासेज, ब्यूटी पार्टनर-हनी ब्यूटी पार्लर, साइकिल पार्टनर- छाबडिय़ा साइकिल, हॉस्पिटीलिटी पार्टनर-होटल फ्लावर्स इन, ग्रोसरी पार्टनर-फलौदी मार्ट, वीडियो ग्राफी पार्टनर- कोनिका स्टूडियो, फ्लोरल पार्टनर- फ्र्नस एन पेटल्स, ऑटोमोबाइल पार्टनर-यामाहा हरमीत मोटर्स व रेडियो पार्टनर-95 एफएम तड़का साउंड गुड।

Story Loader