20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota News: अब कोटा में भी ‘कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान’, विधायक की अनुशंसा पर प्रशासन के आदेश जारी

Karpoor Chandra Kulish 100th Birth Year: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शती पर्व के मौके पर कोटा प्रशासन ने शिक्षा नगरी के सुभाष नगर स्थित पार्क का नामकरण ‘कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान’ करने के आदेश जारी किए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Mar 20, 2026

Karpur Chandra Kulish Garden In Kota

कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान का फोटो: पत्रिका

Kota Karpur Chandra Kulish Smriti Udyan: पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश की जन्म शती पर्व के मौके पर कोटा प्रशासन ने गुरुवार को शिक्षा नगरी के सुभाष नगर स्थित पार्क का नामकरण ‘कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान’ करने के आदेश जारी किए।

राजस्थान सरकार की ओर से सर्किल, चौक एवं सार्वजनिक पार्कों के नामकरण के संबंध में गठित समिति की बैठक संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की अनुशंसा पर बैठक में कोटा के सुभाष नगर स्थित पार्क का नामकरण ‘कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान’ करने का निर्णय किया गया। समिति की सदस्य सचिव और अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ममता तिवाड़ी ने गुरुवार को सुभाष नगर स्थित पार्क का नामकरण ‘कर्पूर चन्द्र कुलिश स्मृति उद्यान’ किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिए।

कोटा के लिए गौरव की बात

ये हमारे लिए गौरव की बात है कि पत्रिका समूह के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्म शती पर्व के मौके पर कोटा संभागीय प्रशासन ने सुभाष नगर स्थित पार्क का नामकरण उनकी स्मृति में करने की घोषणा की है। पत्रकारिता के साथ ही कुलिशजी का सामाजिक और राजनीतिक जनजागृति में भी अतुल्य योगदान रहा है।
संदीप शर्मा, विधायक कोटा दक्षिण

ऐसा है कुलिश स्मृति पार्क

  • 900 मीटर जॉगिंग ट्रेक
  • ओपन जिम की सुविधा
  • विश्राम के लिए आकर्षक छतरी
  • औषधीय महत्व के और फलदार पौधों से लकदक