कोटा. पुलिस की नौकरी में वर्दी का रौब दिखाकर आमजन के साथ मारपीट और अभद्रता के कई मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन, पुलिस की नौकरी के साथ प्रॉपर्टी का काम करने और अपने ही विभाग के एएसआई से धोखाधड़ी करने का एक मामला हाल ही सामने आया है। एक हैड कांस्टेबल ने अपने ही विभाग के एएसआई को जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए हड़प लिए। एएसआई की रिपोर्ट पर पुलिस ने हैड कांस्टेबल समेत दो जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।