कोटा. डेंगू की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। डेंगू से मुकाबले को लेकर चिकित्सा विभाग सोमवार से तीन दिवसीय 'हमारा स्वास्थ्य-हमारी जिम्मेदारीÓ अभियान का आगाज करेगा।
सीएमएचओ डॉ. आरके लवानिया ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अभियान में जिले में 2 लाख घरों का सर्वे कर वहां एंटीलार्वा एक्टिविटी की जाएगी। इसके लिए 1900 लोगों की टीम बनाई गई है। जो शहर व ग्रामीण इलाके के घरों में जाकर सफ ाई अभियान के प्रति जागरुक करेगी। घरों में रखे कूलर, पानी की टंकियों में एमएलओ का छिड़काव करेगी। विभाग ने शहर को चार जोन में बांटा है। करीब 1400 नर्सिग स्टूडेंट, आशा सहयोगिनी, रेडक्रॉस सोसायटी, हॉस्टल एसोसीएशन व विभिन्न एनजीओ को जिम्मेदारी सौपी है। जिला कलक्टर के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, यूआईटी, शिक्षा विभाग, जलदाय विभाग को भी इस अभियान में शामिल किया है।