
सुनो अरज हमारी, नन्दी महाराज ...
बारां. श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर समेत जिलेभर के शिवालयो में सुबह से ही श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। मनिहारा महादेव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में भक्तो की सुबह से ही भीड़ लगी रही। इस वर्ष सावन श्रावण मास के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। श्रावण मास का यह भक्ति आराधना तथा मनोकामना पूर्ति का यह पवित्र मास 30 जुलाई से शुरू हुआ जों कि 28 अगस्त तक रहेगा। पूजा अर्चना के दौरान मंदिर में नन्दी महाराज की प्रतिमा के कान में अपनी मनोकामना की अरजी लगाती एक श्रद्धालु।
फोटो - हंसराज शर्मा
Updated on:
04 Aug 2026 06:01 am
Published on:
04 Aug 2026 06:01 am
