23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान के सात जिलों में गुरुवार को जोरदार बारिश का अलर्ट, अचानक फिर सक्रिय हुआ मानसून

देश के 15 राज्यों में तीन दिन रहेगा बारिश का दौर

2 min read
Google source verification
राजस्थान के सात जिलों में गुरुवार को जोरदार बारिश का अलर्ट, अचानक फिर सक्रिय हुआ मानसून

राजस्थान के सात जिलों में गुरुवार को जोरदार बारिश का अलर्ट, अचानक फिर सक्रिय हुआ मानसून

कोटा. राजस्थान में एक बार फिर मानसून ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को प्रदेश के सात जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, करौली, भरतपुर, सवाई माधोपुर जिले में कुछ जगह हल्की व तेज बारिश हो सकती है। आगामी दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा। उधर देश के पन्द्रर राज्यों में आगामी तीन दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।
फसलों को हुआ नुकसान

हाड़ौती अंचल में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ दी है। बारिश से खरीफ की फसलों में नुकसान हुआ है। कोटा में बुधवार को बेमौसम बारिश हुई। सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर तीन बजे बाद मौसम ने करवट बदली। शाम 4.30 बजे बूंदाबांदी हुई। उसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधा घण्टे बारिश का दौर चला।

केशवरायपाटन में आधा घंटा झमाझम

बूंदी जिले में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और कई जगह तेज बारिश हुई। केशवरायपाटन में आधा घंटा झमाझम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया। यहां धान, सोयाबीन, मक्का की फसलों की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश में पकी फसलें भीग गई। इसी प्रकार नोताड़ा, कापरेन, सुवासा में भी बारिश होने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई। बूंदी शहर में सुबह से ही मौसम साफ रहा। तीखी धूप निकलने से लोग गर्मी से परेशान होते रहे।

दोपहर बाद कई जगह हुई बारिश

झालावाड़ जिले में बुधवार दोपहर बाद मौसम बदल गया। बादल छा गए और कई जगहों पर बारिश हुई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई। जिला मुख्यालय पर शाम तक बादल छाए रहे। पनवाड़ कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। खेतों में कटकर पड़ी सोयाबीन, मक्का आदि फसलें भीग गई। दो बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर सवा घंटे बाद भी जारी रहा। तेज हवा के कारण कई खेतों में धान की फसल झुक गई। सोजपुर में दोपहर को 10 मिनट बारिश हुई। किसान खेतों में लगे सोयाबीन के ढेर को बचाने की जुगत करते रहे।

आधा घंटा तेज बारिश

बारां में बुधवार दोपहर बाद शहर में आधा घंटा तेज बारिश हुई। इससे पहले दोपहर तक मौसम साफ था। 1 बजे अचानक आसमान में घटाएं छा गई और तेज बारिश हुई। इससे नगर परिषद की ओर से लंका कॉलोनी में खड़े किए रावण परिवार के पुतले भीग गए। अब नगर परिषद ने इनके दहन के लिए डीजल की अतिरिक्त व्यवस्था की है। दिन का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।