
फोटो: पत्रिका
Indian Railway: रामगंजमंडी क्षेत्र में आयोजित होने वाले गो महोत्सव एवं बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री श्रीराम कथा के अवसर पर 23 से 25 जनवरी तक (तीन दिन) श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोटा मंडल की ओर से विशेष रेल व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि यात्रियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस अवधि में 3 विशेष अनारक्षित मेला एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त रामगंजमंडी स्टेशन पर 28 नियमित ट्रेनों के ठहराव समय को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है, जबकि 9 ट्रेनों को अस्थायी रूप से ठहराव प्रदान किया गया है, जिससे श्रद्धालु एवं यात्री आसानी से आवागमन कर सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
09802 कोटा-झालावाड़ सिटी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी 23 से 25 जनवरी तक तीन दिन कोटा से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान कर न्यू कोटा 8.45 बजे, दाढ़देवी 8.56 बजे, अलनिया 9.06 बजे, रावठा रोड 9.18 बजे, दरा 9.31 बजे, कंवलपुरा 9.43 बजे, मोड़क 9.58 बजे, रामगंजमंडी 10.15 बजे होते हुए 10.50 बजे झालावाड़ सिटी पहुंचेगी। इसके अलावा 09804 रामगंजमंडी-नागदा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
यह विशेष गाड़ी 23 से 25 जनवरी तक तीन दिन रामगंजमंडी से 7.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा झालावाड़ रोड 7.41 बजे, धुआं खेड़ी 7.51 बजे, भवानीमंडी 8.03 बजे, कुरलासी 8.16 बजे, गरोठ 8.28 बजे, शामगढ़ 8.40 बजे, सुवासरा 8.55 बजे, चौमहला 9.15 बजे, विक्रमगढ़ आलोट 9.40 बजे, महिदपुर 10.05 बजे तथा नागदा 10.30 बजे पहुंचेगी। 09801 नागदा-कोटा-नागदा विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह विशेष गाड़ी 23 से 25 जनवरी तक तीन दिन नागदा से 11.35 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन शामगढ़ 12.45 बजे, रामगंजमंडी 1.35 बजे होते हुए 3.00 बजे कोटा पहुंचेगी। इन सभी विशेष गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 14 कोच होंगे।
23 से 25 जनवरी तक तीन दिन के लिए निम्नलिखित 28 ट्रेनों का रामगंजमंडी स्टेशन पर ठहराव 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है।
23 से 25 जनवरी तक तीन दिन के लिए निम्नलिखित 9 ट्रेनों को रामगंजमंडी स्टेशन पर 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।
रेल प्रशासन ने अनारक्षित टिकट बुकिंग एवं टिकट भुगतान को सरल बनाने तथा स्टेशन पर भीड़ से बचने के लिए रेलवन ऐप का उपयोग करें। यह ऐप रामगंजमंडी स्टेशन पर उपलब्ध क्यूआर कोड के माध्यम से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
22 Jan 2026 02:48 pm
Published on:
22 Jan 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
