
चंबल में उफान, बैराज के खुले 14 गेट, गांधी सागर से छोड़ा 2 लाख क्यूसेक पानी, कोटा से धोलपुर तक हाई अलर्ट जारी
कोटा. राजस्थान-मध्यप्रदेश में हो रही झमाझम बारिश ( Heavy Rain ) के चलते 13 साल बाद चम्बल के सबसे बड़े बांध गांधीसागर ( Gandhi Sagar Dam ) के पांच स्लूज गेट खोले गए। इनसे बुधवार को 2 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। जबकि मंगलवार को 97 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। बांध के गेट खुलने के साथ ही कोटा सहित सवाई माधोपुर, करौली और धौलपुर में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया। ( High alert from Kota to Dholpur) प्रशासन ने चंबल नदी की डाउन स्ट्रीम से निचली बस्तियों को खाली करवाया।
कोटा बैराज ( Kota Barrage ) के बुधवार सुबह 10 बजे तक 14 गेट खोलकर करीब दो लाख से ज्यादा क्यूसेक पानी की निकासी की गई है। ( Kota Barrage 14 Gates Opened ) जबकि मंगलवार दोपहर तक 12 गेट खोलकर एक लाख 13 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। वहीं, दस गेट खुले रहे। इनसे 93,640 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की मुनादी करवाई है। जिला कलक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर वासुदेव मालावत सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी भी गांधीसागर से पानी छोड़े जाने के बाद कोटा बैराज का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इधर, रावतभाटा स्थित राणा प्रतापसागर के 3 क्रेश गेट, जवाहरसागर के 6 रेडियल गेट खोले जा चुके है।
Read More: कैथून बाढ़ : भूख से जंग लड़ रहा 900 से ज्यादा परिवार, दो वक्त की रोटी का इंतजाम भी मुश्किल, हर तरफ बर्बादी के निशां
राणाप्रताप का जलस्तर 1157.19 फीट
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पूरणचंद मेघवाल का कहना है कि मंगलवार सुबह राणाप्रताप सागर का जलस्तर 1157.19 फीट था। इस पर सुबह 4.20 पर 2 क्रेश गेट खोलकर 64 हजार 16 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। सुबह 10 बजे 1 क्रेश गेट और खोल दिया। तीन गेटों से 95 हजार 280 क्यूसेक व पनबिजली घर से 6 हजार 946 क्यूसेक पानी की निकासी की गई, जबकि बांध में 1 लाख 2 हजार 222 क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी।
Read More: बड़ी खबर: भारी बारिश से कोटा संभाग में 1000 करोड़ की फसलें तबाह, किसानों की आंखों से बहे आंसू
सुबह 5 बजे 3 स्लूज गेट खोले
गांधीसागर बांध में 2 लाख 51 हजार 52 क्यूसेक पानी की आवक होने पर मंगलवार को सुबह 5 बजे तीन स्लूज गेट खोले गए। इससे 58 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। सुबह 10 बजे 2 और स्लूज गेट खोले। पांचों गेटों से 97 हजार 12 क्यूसेक व पन बिजली घर से 7 हजार 3 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गांधीसागर की क्षमता 1312 फीट है। अमूमन बांध के गेट 1309 फीट पर खोल दिए जाते हैं। सुबह जलस्तर 1310 फीट पहुंच गया था। इससे पहले 2016 में पांच स्लूस गेट खोले गए थे। इसी तरह तड़के 3.30 बजे जवाहर सागर के 6 रेडियल गेट खोले गए। तड़के साढ़े तीन बजे कोटा बैराज के 9 रेडियल गेट खोले गए। गांधीसागर के गेट खुलने के बाद मध्यप्रदेश और राजस्थान के मुख्य अभियंताओं के बीच वार्ता हुई। दोनों राज्य जानकारी शेयर कर रहे हैं। इसके लिए विशेष नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है।
Published on:
28 Aug 2019 11:01 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
