9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची कोटा की बॉक्सर अरुंधती चौधरी, 4-1 से हुई शानदार जीत

Boxer Arundhati Choudhary: अरुंधती ने 4-1 के अंतर से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उनकी इस जीत से कोटा ही नहीं पूरे राजस्थान के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Apr 09, 2026

Boxer Arundhati Choudhary

फोटो: पत्रिका

Asian Championship: कोटा की बेटी बॉक्सर अरुंधती चौधरी ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना ली है। मंगोलिया में आयोजित इस प्रतियोगिता में अरुंधती ने सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान की बॉक्सर बख्येत सेईदिश को 4-1 से हराकर ये उपलब्धि हासिल की। उनकी इस जीत से कोटा ही नहीं पूरे राजस्थान के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

सेमीफाइनल में दिखाया दमदार खेल

70 किलोग्राम भार वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही अरुंधती ने सेमीफाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। शुरुआत से ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में मुकाबला खेलते हुए कजाकिस्तान की बॉक्सर पर दबाव बनाए रखा। उनके सटीक पंच और बेहतर रणनीति के सामने प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं पाई और अरुंधती ने 4-1 के अंतर से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

कोच अशोक गौतम ने बताया कि फाइनल मुकाबला 11 अप्रेल को खेला जाएगा। इसमें अरुंधती का सामना उज्बेकिस्तान की बॉक्सर ओयसिया थिरोव से होगा। टीम को उम्मीद है कि अरुंधती फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगी।

2016 से शुरू हुआ संघर्ष और सफलता का सफर

अरुंधती चौधरी की सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत और अनुशासन छिपा है। उनका बॉक्सिंग सफर वर्ष 2016 में उस समय नई दिशा में आगे बढ़ा, जब उनके पिता सुरेश चौधरी ने देशभर में घूमकर उनकी ट्रेनिंग के लिए सही कोच की तलाश की। इसके बाद अरुंधती ने कोटा में अपने कोच अशोक गौतम के मार्गदर्शन में लगातार दो साल तक कड़ी मेहनत की।

इस दौरान उन्होंने रोजाना घंटों अभ्यास कर अपनी बेसिक तकनीकों को मजबूत किया। यही मजबूत नींव आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी। अरूंधती चौधरी राजस्थान की पहली महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।