27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
weather Update: अलर्ट जारी: हाड़ौती में झमाझम बारिश से गांधी सागर और कोटा बैराज के खुले 8-8 गेट, 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा
Play video

weather Update: अलर्ट जारी: हाड़ौती में झमाझम बारिश से गांधी सागर और कोटा बैराज के खुले 8-8 गेट, 6 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा

Heavy Rain, Kota Barrage, Gandhi Sagar, Rana Pratap Dam : होड़ौती में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली। दोपहर को तेज बारिश होने से बांधों के गेट फिर से खुल गए।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Oct 01, 2019

कोटा. होड़ौती में मंगलवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर को तेज बारिश होने से बांधों के गेट एक बार फिर से खुल गए। कोटा शहर में दोपहर होते-होते बादल बरस पड़े। 2 बजे तेज बारिश शुरू हुई जो शाम 4.35 बजे तक जारी रही। सड़कों पर पानी भर गया। मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिली। इधर, रावतभाटा क्षेत्र में राणा प्रताप के 7 गेट खोल 2 लाख क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इससे नदी नालों में उफान आ गया। कई रास्ते बंद हो गए। वहीं, गांधी सागर के 3 क्रेश व 5 सलूज गेट खोल 1 लाख 77 हजार क्यूसेक पानी की निकासी की गई। इसी तरह कोटा बैराज के 8 गेट खोल 2 लाख 36 हजार क्‍यूसेक पानी छोडा गया। इस तरह चंबल के तीनों बांधों से छोडेे गए क्‍यूसेक पानी की संख्‍या जोडी जाए तो कुल 6 लाख 13 हजार क्‍यूसेक पानी की न‍िकासी की गई।

प्रशासन ने डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के चलते चंबल से सभी बांधों में जबरदस्त पानी की आवक हो रही है। गांधी सागर का जलस्तर ज्यादा होते ही राणा प्रताप और जवाहर सागर बांध की ओर पानी छोड़ा जाता है। इसी के साथ कोटा बैराज के गेट खोल पानी की निकासी की जाती है।

Read More: राजस्थान में कौन बनाएगा महापौर, जनता या पार्षद, फैसला इसके बाद…भाजपा-कांग्रेस दिग्गजों की उड़ी नींद

रावतभाटा में सुबह से ही बारिश का दौर चलता रहा। राणा प्रताप बांध स्थित समर ब्रिज के पास सोमवार शाम मछली पकडऩे गया एक युवक अचानक पानी छोड़े जाने से फंस गया, जिसे सिविल डिफेंस टीम ने मंगलवा सुबह 11 बजे करीब रेस्क्यू कर निकाल लिया। इधर, बारां-बूंदी, झालावाड़ में भी इंद्रदेव मेहरबान हो गए।

Read More: कोटा में बाघिन ने महिला पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीण, रेंजर बोला-जान प्यारी है तो खाली कर दो गांव

भीमसागर बांध में जबरदस्त पानी की आवक हो रही है। सोजपुर व खानपुर में भी दोपहर को 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इधर, गांधी सागर से पान छोड़े जाने से चंबल में पानी की जबरदस्त आवक हो रही है। बैराज के भी गेट खोले जाने हैं। प्रशासन गेट खोलने की तैयारियों में जुटा है। किसी भी समय गेट खोल पानी की निकासी की जाएगी। प्रशासन ने फिर से डूब क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है।