15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेज नदी पर बनेगा हाइलेवल ब्रिज

कोटा

image

Newsdesk

Aug 15, 2026

Rajasthan

वर्क आर्डर जारी,27.32 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
खटकड़. कस्बे के समीप मेज नदी पर राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024 -25 के तहत स्वीकृत उच्च स्तरीय पुल का निर्माण अब शुरू हो गया। इसके लिए वर्क आर्डर जारी हो गए है। कार्य शुरू होने के 15 माह बाद इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। हालांकि इसका निर्माण कार्य 3 जुलाई से शुरू होना था, लेकिन प्रयोगशाला से सेंपल एप्रुल होने ओर कुछ प्रशासनिक कार्यों के कारण इसका निर्माण 15 अगस्त के बाद शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। सब कुछ ठीक रहा तो अगले डेढ़ वर्ष में उच्च स्तरीय पुलिया से आवागमन शुरू हो जायेगा।, जिससे दो स्टेट हाइवे 29 बिजौलिया, खटकड़, लाखेरी, इंद्रगढ़ और स्टेट हाइवे 34 उनियारा, नैनवां, खटकड़, केशवराय पाटन,कोटा आने -जाने वाले वाहन चालकों को बरसात के दिनों में राहत मिलेगी। तेज बरसात ओर गुढ़ा बांध से पानी की निकासी करने से आजादी से पूर्व बनी वर्तमान पुलिया हर वर्ष बरसात के मौसम में डूब जाती है, जिससे वाहन चालकों को घंटों खड़ा रहना पड़ता था। पिछले वर्ष भी लगभग सात बार पुलिया डूबी थी। जिससे लोगों को बहुत परेशान होना पड़ा। उच्च स्तरीय पुलिया बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
फेक्ट फाइल - स्वीकृत राशि - 27.32 करोड़ रुपए।
पुल की ऊंचाई - 16 मीटर। (नदी तल से)
लम्बाई - 150 मीटर।
चौड़ाई - 13 मीटर।
एप्रोच सड़क की लंबाई - 300 मीटर।
कार्य अवधि - 15 माह।
- पुल निर्माण के वर्क ऑर्डर जारी हो गए है। प्रयोगशाला से जल्दी ही सेंपल एप्रुल हो जाएंगे। 15 अगस्त के बाद कार्य शुरू होने की पूरी संभावना है।
- शुभम जैन, सहायक अभियंता,सा. नि.वि. खंड बूंदी।