5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Holi: भक्ति का जब चढ़ता है रंग तो इतना आता है आनंद…वीडियो में देखें ठाकुरजी के संग कैसे चढ़ा होली का रंग
Play video

Holi: भक्ति का जब चढ़ता है रंग तो इतना आता है आनंद…वीडियो में देखें ठाकुरजी के संग कैसे चढ़ा होली का रंग

मथुराधीश मंदिर में हुआ नवमी के बगीचे का मनोरथ

Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Mar 15, 2019

कोटा. होली जैसे जैसे समीप आ रही है, उत्साह बढ़ता जा रहा है। होली का यह उत्साह मथुराधीशजी के बड़े मंदिर में नजर आया। मंदिर में फाल्गुन शुक्ल नवमी पर मंदिर में बगीचे के मनोरथ का आयोजन किया। ठाकुरजी बगीचे में विराजमान हुए। दर्शनार्थियों का सैलाब उमड़ा। मंदिर परिसर जयकारों से गूंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के संग होली खेली। होली की इस रंगत में श्रद्धालु भक्ति के रंगों में भीगते नजर आए।

 

Read More: सावधान ! होलाष्टक में उग्र होंगे ग्रह…नहीं करवाए शुभ कार्य…

 

रंग बिरंगी गुलाल और रंग बरसता रहा। मनोरथ के दर्शन खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। दर्शन के लिए पट खुलते ही जयकारे गूंजायमान हो उठा। इस दौरान परम्परागत साजों पर होली के पद भी गूंजे। मंदिर परिसर में होली की धूम देर तक रही। मथुराधीशजी के दर्शन से पहले व दर्शन के बाद भी श्रद्धालुओं पर भक्ति का रंग चढ़ा रहा। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद भी आपस में होली खेली।