
Coronavirus,kota news
कोटा. शहर में होम आइसोलेट कोरोना संक्रमित रोगियों के पर्यवेक्षण के लिए जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़ के निर्देश पर चिकित्सा विभाग ने अतिरिक्त दलों का गठन किया है। सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्रसिंह तंवर ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों का होम आइसोलेशन किया जा रहा है। जिनके पर्यवेक्षण के लिए चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की टीम बनाकर क्षेत्रानुसार मय वाहन ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सक एवं स्टाफ राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 मरीज का फिजिकल वेरिफिकेशन करेंगे। वहीं पर्यवेक्षण के बाद प्रत्येक टीम अपनी रिपोर्ट होम आइसोलेशन टीम प्रभारी डॉ. के.सी. शर्मा 9784556799 व डॉ. राजेश सामर 8769484854 को प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य भवन कन्ट्रोल रूम का प्रभारी डॉ. चेतन शर्मा 9530390437 और डॉ. विजय जैन 9772466351 को बनाया गया। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0744-2450260 एवं व्हाट्सएप नम्बर 9530390420 हैं।
प्रथम पारी के प्रभारी
पीएचसी नान्ता में नर्स द्वितीय सुरेन्द्र शर्मा 9829042206, सीएचसी मोडक में नर्स द्वितीय दीपक राठौर 9929417844, ईएसआई अस्पताल में नर्स द्वितीय सुनील धाभाई 9571303746, पीएचसी कुन्हाड़ी में नर्स द्वितीय दानिश अंसारी 9660026462, विज्ञान नगर में नर्स द्वितीय मुकेश मेघवाल 8769893311, सीएमएचओ कार्यालय में नर्स द्वितीय आशीष विजय 9460237802 की ड्यूटी प्रथम पारी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक सोमवार से शनिवार तक के लिए नियुक्त किया गया है।
द्वितीय पारी के प्रभारी
पीएचसी खेड़ारसूलपुर में नर्स द्वितीय युवराज मीणा 9799036878, पीएचसी गोविन्द नगर में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. मोरपाल मीणा 8107900523, सीएचसी मंडाना में डॉ. कमलकांत 9460980565, पीएचसी अरण्डखेड़ा में मेल द्वितीय हेमन्त शर्मा 9928216810, सीएचसी कैथून में मेल द्वितीय अब्दुल रहीम 8058685420, पीएचसी शॉपिंग सेन्टर में मेल द्वितीय बृजलाल 9887698533 को दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक सोमवार से शनिवार तक के लिए नियुक्त किया गया है।
Published on:
08 Sept 2020 06:05 am
