1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगंजमंडी डिप्टी की जनता को दो टूक: 32 लोगों के रहते आंखों से काजल चुरा ले गए चोर, तब पुलिस के एक जवान से उम्मीद क्यों, खुद सतर्क रहें

चेचट थाने में आयोजित बैठक में रामगंजमंडी पुलिस उपअधीक्षक मनजीतसिंह ने कहा कि अपने घर में जहां नकदी व आभूषण रखे हों वहां लोगों को इस माल की सुरक्षा के लिए सोना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dheetendra Kumar Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 7:00 AM IST

kota

पुलिस थाने में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में उपस्थित सदस्य।

कोटा.

खाकी वर्दी में जवान देखते ही भले ही आपमें अनूठी हिम्मद पैदा हो जाए, ऊर्जा का संचार हो जाए, संकटग्रस्त लम्हों में सुरक्षा का अनूठा भाव पैदा हो जाए लेकिन जनाब खुद पुलिस के अफसरों का कॉन्फिडेंस जवाब देने लगा है। कम से कम कोटा जिले की रामगंजमंडी क्षेत्र की पुलिस का तो। यहां तैनात पुलिस के डिप्टी ने चेचट कस्बे में आयोजित सीएलजी की बैठक में जनता को दो टूक सलाह दी है।
खदान बहुल क्षेत्र और बढ़ते अपराध वाले चेचट कस्बे के पुलिस थाने में शुक्रवार को आयोजित बैठक में रामगंजमंडी पुलिस उपअधीक्षक मनजीतसिंह ने कहा कि अपने घर में जहां नकदी व आभूषण रखे हों वहां लोगों को सतर्क रहना चाहिए और इस माल की सुरक्षा के लिए वहां सोना चाहिए। वे शुक्रवार को यहां शान्ति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। साम्प्रदायिक सौहार्द संकल्प समिति के गठन व कार्य पर चर्चा के लिए आयोजित इस बैठक में उन्होंने हाल ही रामगंजमण्डी रॉयल्टी ऑफिस में हुई लाखों की चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि वारदात के दौरान ऑफिस के दूसरे कमरे में 32 लोग सो रहे थे लेकिन चोर इन लोगों की आंखों से काजल निकालकर ले गए। उन्होंने कहा कि इतने आदमी अपने पैसों की सुरक्षा नहीं कर सके तो एक पुलिस जवान चोरी कैसे रोक सकता है।
बारिश के मौसम में वारदातें ज्यादा
उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में चोरी की वारदातें ज्यादा होती हैं, ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। आजकल पुलिस के भरोसे पर लोग ठगे जा रहे हैं। इसलिए हमें सतर्क रहना चाहिए। मोबाइल पर कोई भी मैसेज पर क्लिक नहीं करें किसी को अपना मोबाइल नम्बर नहीं दें। उनका कहना था कि साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहने से पुलिस को भी मदद मिलती है। पुलिस उपाधीक्षक ने थानाधिकारी से समिति के दोनों सम्प्रदाय के सदस्यों की संख्या के बारे में पूछकर सदस्यों की संख्या दुगनी बीस बीस करने के निर्देश दिए।
ग्राम सौहार्द समिति बनाने का निर्णय
चेचट के ही समीपवर्ती मोड़क थाना परिसर में भी शांति व सीएलजी सदस्यों की बैठक शुक्रवार को थानाधिकारी भारत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के दोनों समुदायों के प्रबुद्धजन मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों से जुड़े मामलों के शांतिपूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए ग्राम सौहार्द समिति के गठन का निर्णय लिया गया। समिति में दोनों समुदायों से दस से पंद्रह तक सदस्य रहेंगे। समिति सदस्य थाने में आने वाले दोनों समुदायों से जुड़े विवादित मामलों पर पहले बैठक करेंगे व जहां तक हो सके समझाइश का प्रयास करेंगे। साथ ही एक जनसहयोग समिति का गठन भी करने का प्रस्ताव लिया। इसमें मीडिया से जुड़े लोग रहेंगे जो शांति बनाए रखने के लिए विवादित मामलों पर पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे। इसके अलावा बैठक में क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई।