13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल वालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो मौत को गले लगा लिया…

मालगाड़ी से कटे युवक की शिनाख्त  
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Rajesh Tripathi

Jun 08, 2019

kota news

ससुराल वालों ने पत्नी को नहीं भेजा तो मौत को गले लगा लिया

रामगंजमंडी. नई दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर गुरुवार शाम को धरनावद के निकट मालगाड़ी के सामने आकर आत्महत्या करने वाले युवक की शिनाख्त उंडवा निवासी सुनील कुमार राठौर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि सुनील ने अपनी पत्नी को ससुराल वालों द्वारा नहीं भेजने से क्षुब्ध होकर मौत को गले लगाया। पुलिस ने बताया कि सुनील (26) का विवाह करीब दो साल पहले सुनेल थाना क्षेत्र के माथनिया गांव में हुआ था। उसके एक बालिका है। सुनील कोटा में किसी टिफिन सेंटर पर काम कर रहा था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी पीहर आई तो उसे लेने वह ससुराल मोटर साइकिल से गया। ससुराल वालों ने पत्नी को साथ नहीं भेजा तो अवसाद में आया सुनील बाइक लेकर रेल लाइन पर पहुंच गया। बाइक को पगडंडी पर खड़ा करके खुद लाइन पर आ रही मालगाड़ी के सामने आ गया। पुलिस को गुरुवार शाम 6 बजे इस मामले की जानकारी मिली। मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया था। उंडवा में रहने वाले मृतक के परिजनों को उसके घर वापस नहीं आने व रेल लाइन पर शव मिलने की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शुक्रवार पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कोटा जिले के इस स्कूल में बना शर्मनाक रेकॉर्ड,
एक भी विद्यार्थी नहीं हुआ पास..

पुलिस ने बताया कि करीब छह माह से ससुराल वालों से उसका विवाद चल रहा था। उसकी बहन का उसके सा ले से विवाह हुआ था। सुनील की बहन अपने ससुराल नहीं जा रही थी, इस बात को लेकर ससुराल वालों ने सुनील की पत्नी को गांव बुला लिया था। तब से दोनों पक्षों में विवाद बना था