बैंक अधिकारियों के अनुसार, साक्षी ने ’यूचर एफडी’ लिंक का दुरुपयोग करते हुए खातों से गुपचुप तरीके से धनराशि निकाली, लेकिन शेयर बाजार में उसे भारी नुकसान हो गया। बैंक प्रबंधन को जब इस गड़बड़ी की जानकारी मिली तो उन्होंने आंतरिक जांच करवाई और इसके आधार पर उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर तरुण दाधीच ने 18 फरवरी को इस संबंध में रिपोर्ट दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साक्षी गुप्ता को गिरफ्तार किया।