8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब कोटा की सूरत संवारेंगे आईआईटियन कलक्टर

नवांगतुक जिला कलक्टर ने कहा कि कोटा के लिए कोचिंग संस्थान और यहां आने वाले हजारों विद्यार्थी बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसलिए इनकी बेहतरी के लिए लगातार कार्य करेंगे। पहले शुरू हुई योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Iitian collector takes over charge

Iitian collector takes over charge

आईएएस अधिकारी रोहित गुप्ता ने शुक्रवार को कोटा कलक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। गुप्ता इंजीनियर हैं। उन्होंने आईआईटी, दिल्ली से बीटेक किया है। इनसे पहले कलक्टर रहे डॉ. रविकुमार सुरपुर डॉक्टर थे। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा, जिले में चल रही योजनाओं को जल्द पूरा करने, स्मार्ट सिटी के लक्ष्य पूरा करने पर जोर रहेगा। सभी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे।

पत्रिका: कोचिंग विद्यार्थियों के लिए क्या कार्ययोजना रहेगी ?

जिला कलक्टर: कोटा में हजारों कोचिंग विद्यार्थी रहते हैं। उन्हें बेहतर तनावमुक्त माहौल देने के प्रयासों को आगे बढ़ाएंगे। इस शहर के विकास में कोचिंग संस्थानों की भूमिका अहम है, इसलिए इस विषय पर लगातार काम किया जाएगा।

पत्रिका: कोटा पर्यटन में काफी पिछड़ा है, आपके क्या प्रयास रहेंगे?

जिला कलक्टर: कोटा में पर्यटन की संभावनाएं बहुत हैं, लेकिन यहां साल में 1 लाख पर्यटक भी नहीं आते और विदेशी पर्यटक तो 20 हजार भी नहीं आते। इसलिए पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में समन्वित प्रयास करेंगे। चम्बल, बूंदी और रणथम्भौर से साथ अच्छा सर्किट बन सकता है।

पत्रिका: आप आईआईटीयन हैं और निजी कंपनी में बहुत बेहतर सेवा में थे, फिर इस सेवा में क्यों आए?

जिला कलक्टर: आईआईटी दिल्ली से बीटेक करने के बाद निजी कंपनी में चिप डिजाइन करने कार्य किया, लेकिन लोकसेवा के प्रति रुझान था तो आईएएस की तैयारी की और सफलता मिली।

पत्रिका: आईआईटीयन को बड़े-बड़े पैकेज मिलते हैं, आप इस सेवा में आकर संतुष्ट हैं?

जिला कलक्टर : मैं इस सेवा में आकर खुश हैं और पहले से ज्यादा संतुष्ट हैं, इसमें लोकसेवा करने के साथ नवाचार करने का मौका भी मिल रहा है।

पत्रिका: तत्कालिक प्राथमिकता क्या है?

जिला कलक्टर: कोटा में संभागीय स्तर कर ग्राम कार्यक्रम इसी माह में होना प्रस्तावित है। यहां किसानों को उसका ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले उसके लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें

image