भूमाफियाओं ने अनंतपुरा क्षेत्र में वन व सरकारी भूमि पर कॉलोनियां काट दी हैं। यहां बड़ी संया में होटल, दुकानें, वर्कशॉप व मकान बन चुके हैं। अनंतपुरा में तालाब की जमीन को भी टुकड़े-टुकड़े में बेच डाला है। वन क्षेत्र में राजनीति से जुड़े लोगों ने फार्म हाउस बना रखे हैं। कई ने चारदीवारी बनाकर कब्जे कर रखे हैं। राजस्थान सरकार के निर्देश पर प्रशासन भू माफियाओं और बड़े अतिक्रमियों की कुण्डली तैयार करवा रहा है।