
अवैध संबंधों में अंधी होकर दो बच्चों की माँ ने प्रेमी को बुलाकर पति को गोद दिया चाकुओं से,शरीर छलनी, छोटी बहन भी वारदात में शामिल
घटना की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अमृता दुहन सहित उद्योग नगर थाना अधिकारी मुनींद्र सिंह व आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पर पहुंच कर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार सीसवाली थाना क्षेत्र के इस तिसाया गांव निवासी महावीर बैरवा (30) पुत्र लटूरलाल हाल निवासी उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर अफोर्डेबल आवासीय योजना के ब्लॉक ए में चतुर्थ तल पर कमरा नंबर 367 में पत्नी यशोदा (28) व 7 वर्षीय बालिका रोनिका और 5 वर्षीय पुत्र प्रीतम के साथ रहता था। महावीर बैरवा सेल्समैन का कार्य करता था।
देर रात को युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की सूचना पर प्रशिक्षु आईपीएस अमृता दुहन सहित आला पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मृतक युवक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया जहां परिजनों के आने के बाद रविवार सुबह मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पत्नी ने बहन वह प्रेमी के साथ मिलकर के पति की हत्या
प्रेम नगर अफोर्डेबल योजना में युवक की हत्या के मामले में पत्नी का अवैध संबंध होना सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार पत्नी यशोदा बाई का बूंदी जिले के अंता तहसील रायपुरा गांव निवासी ओमप्रकाश से अवैध संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी पति को लगने पर पत्नी यशोदा बाई ने अपनी छोटी बहन व प्रेमी ओम प्रकाश बेरवा के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।
10 दिन पहले ही बहन से मिलने आई थी कोटा
मृतक युवक के ससुर मथुरा लाल ने बताया कि उनके चार बेटियों में सबसे बड़ी बेटी यशोदा की शादी 10 साल पहले सीसवाली थाना क्षेत्र के तिसाया गांव निवासी महावीर बेरवा से हुई थी। शादी के बाद महावीर बैरवा अपने पत्नी व बच्चों के साथ कोटा के प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना में रहा रहा था। दस दिन पहले ही उनकी छोटी बेटी अपनी बहन से मिलने कोटा आई थी। वारदात के समय उनकी बेटी यशोदा दोनों ही घर मे मौजूद थी।
पत्नी ने दी फोन करके पुलिस अपने पिता को सूचना
मृतक महावीर बैरवा की पत्नी यशोदा बाई ने युवक की हत्या होने के बाद इसकी सूचना अपने पिता मथुरालाल को फोन पर दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम पर सूचना देकर पुलिस को सूचित किया। घटना की जानकारी लगने पर महिला के पिता मथुरालाल ने इसकी सूचना मृतक महावीर प्रसाद के पिता को दी। जिसके बाद दोनों परिजन कोटा पहुंचे। वहीं पुलिस के आला अधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस अमृता दुहन, विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुनेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
बेटे के जन्मदिन पर को गांव जाने वाला था म्रतक युवक
मृतक महावीर बैरवा के पिता लटूरलाल ने बताया कि एक दिन पहले ही उसकी महावीर से बात हुई थी जिसमें उसने 14 अगस्त बेटे प्रीतम का जन्मदिन पर गांव आने की बात कही थी।
लटूरलाल ने बताया कि उसका छोटा बेटा रघुवीर भी प्रेमनगर अफोर्डेबल योजना के बी ब्लॉक में रहता है और कोटा में रहकर डिस्पेंसरी चला रहा है लेकिन कुछ समय से उसकी तबीयत खराब होने के चलते वह गांव में ही था। बहू के अवैध संबंधों के बारे में परिवार में किसी को भी जानकारी नहीं है।
Published on:
11 Aug 2019 04:23 pm

