6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानें IMD Weather Forecast रिपोर्ट, सितंबर महीने के अंत तक होगी मानसून की विदाई

Rajasthan Weather: राजस्थान में इस बार मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी, जो निर्धारित समय पर रही। जुलाई में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ी और दो अच्छे सिस्टम बने और खूब बारिश हुई। उसके बाद सावन में झमाझम बारिश होने से कोटा पूरा हो गया।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Sep 09, 2024

Monsoon Farewell In Rajasthan: राजस्थान में लगातार एक के बाद एक एक्टिव हुए मानसून सिस्टम की वजह से कई जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। कोटा शहर में भी मानसून की विदाई से पहले कोटा पूरा हो गया है। कोटा शहर में औसत बारिश 716 एमएम होती है, लेकिन इस सीजन में अब तक 1028 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। करीब 70 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। ऐसे में कोटा शहर अधिक बारिश वाले जिलों की श्रेणी में आ चुका है। अभी सितम्बर में बारिश का दौर जारी है।

राजस्थान में इस बार मानसून की एंट्री 25 जून को हुई थी, जो निर्धारित समय पर रही। जुलाई में मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड़ी और दो अच्छे सिस्टम बने और खूब बारिश हुई। उसके बाद सावन में झमाझम बारिश होने से कोटा पूरा हो गया। हालात ये रहे कि बारिश का कोटा जो सितंबर के तीसरे-चौथे सप्ताह तक पूरा होता है, वो करीब एक महीने पहले 8 अगस्त को ही पूरा हो गया। भादो में भी अच्छे सिस्टम बन रहे हैं। इसके कारण कोटा शहर में अच्छी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें : Weather Update : डीप डिप्रेशन से होगी भारी बारिश, जानें 9-10-11-12-13 सितम्बर को कैसा रहेगा मौसम

अब टूट सकता है रेकॉर्ड

प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई होती है। ऐसे में अभी 22 दिन और बाकी हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि इस बार बारिश का रेकॉर्ड टूट सकता है।

कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 7000 क्यूसेक पानी की निकासी


कोटा शहर में शनिवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार सुबह 11 बजे तक चला। कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश होती रही। लोगों की आंख खुली तो चारों तरफ पानी-पानी नजर आया। इसके चलते दिनचर्या देरी से शुरू हुई। छोटे-बड़े नाले उफन गए। बारिश बंद होने के बाद कई लोग अपने कामकाज पर निकले। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ और धूप खिली।

यह भी पढ़ें : Weather Update : आने वाले 48 घंटों में इन 4 संभाग में भारी से अतिभारी बारिश का मौसम अलर्ट


चम्बल के कैचमेंट क्षेत्र में बारिश होने से कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 7000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। कोटा शहर में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 4.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि बीते 24 घंटे में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई। कोटा जिले के रामगंजमंडी क्षेत्र में ताकली बांध के पहली बार दो गेट खोलकर 1160 क्यूबिक फीट जल निकासी की गई। बांध की भराव क्षमता 34.74 मिलियन घन मीटर है।

सितम्बर में बारिश एमएम

  • 2023 - 340
  • 2022 - 100.5
  • 2021 - 203.9
  • 2020 - 132.5
  • 2019 - 317.2

यह भी पढ़ें : Very Heavy Rainfall: राजस्थान में बाढ़ के हालात, घरों में भरा भयंकर पानी, ट्रैक्टर में बैठकर जायजा लेने पहुंचे कलक्टर और ASP

कोटा में औसत बारिश

2011 - 1099
2012 - 817
2013 - 1242
2014 - 883
2015 - 441
2016 - 1184
2017 - 453
2018 - 889
2019 - 1489
2020 - 607
2021 - 1167.7
2022 - 1289
2023 - 591.60