मौसम विभाग ने सर्दी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में अगले तीन महीने के दौरान कोल्ड वेव डेज 2 से 6 दिन कम हो सकते हैं। वहीं, दिसंबर में पहाड़ी राज्यों को छोड़कर बाकी जगह कोल्ड वेव डेज की संभावना बेहद कम है। नॉर्थ वेस्ट, नॉर्थ ईस्ट में बारिश भी कम होगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण सर्दियों में ज्यादा तापमान न गिरने की बात सामने आ रही है। हालांकि, यह आगे बदल भी सकता है।