शहर के एसबीआई, बैंक ऑफ बडौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इण्डिया आदि बैंकों सहित लगभग सभी बैंक शाखाओं में 10, 20 और 50 रूपए के नोटों की गड्डियां नही मिल पा रही है। यहां तक की सभी बैंक शाखाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले लीड बैंक में भी इन नोटों की गड्डियां नही मिल पा रही है। बैंक अधिकारी ने बताया कि बैंक में सिर्फ पुराने नोट ही मिल पा रहे हैं।