5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाड़ौती में झमाझम, नदियां उफनी, कोटा बैराज, भीमसागर, कालीसिंध बांध के गेट खोले

मध्यप्रदेश व पूर्वी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हाड़ौती में शुक्रवार रात व शनिवार तड़के से झमाझम बारिश शुरू हो रही। बारिश का दौर सुबह 11 बजे तक जारी रही।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Sep 18, 2021

हाड़ौती में झमाझम, नदियां उफनी, कोटा बैराज, भीमसागर, कालीसिंध बांध के गेट खोले

हाड़ौती में झमाझम, नदियां उफनी, कोटा बैराज, भीमसागर, कालीसिंध बांध के गेट खोले

कोटा. मध्यप्रदेश व पूर्वी राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने से हाड़ौती में शुक्रवार रात व शनिवार तड़के से झमाझम बारिश शुरू हो रही। बारिश का दौर सुबह 11 बजे तक जारी रही। झमाझम बारिश से कोटा बैराज के दो गेट खोलकर 12428 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

झालावाड़ जिले में आहू व उजाड़ नदियां फिर उफान पर आ गई। इससे कालीसिंध बांध के चार गेट खोलकर 48924 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। उजाड़ नदी के भी उफान आने से भीमसागर बांध का एक गेट खोलकर 16 हजार 80 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। पिड़ावा में आहू नदी उफान पर है। कोटा में भी देर रात व तड़के झमाझम बारिश हा ेरही है। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला।

मौसम में ठंडक हो गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह सवेरे अपने कामकाज के लिए निकलने वाले लोगों को बारिश से खासी परेशानी उठानी पड़ी। कोई छाता तो कोई रैनकोट पहनकर निकला। कोटडी चौराहा, एरोड्रम सर्किल, सीएडी सर्कल, नयापुरा सहित कई इलाकों में बारिश के चलते सड़क पर पानी भर गया और लोगों को आने जाने मे परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले के ग्रामीण इलाके सांगोद, रामगंजमंडी, खातौली में रिमझिम बारिश हुई। कोटा मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक 36.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि सुबह साढ़े 5.30 से सुबह 8.30 बजे तक 33.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में कोटा में अब तक रेकॉर्ड 1085 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।

मानसून की देरी से होगी विदाई
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश व पूर्वी राजस्थान के बीच एक लो प्रेशर सिस्टम बन रहा है। इसके असर से बारिश हो रही है। इस बार मानसून विदाई में देरी हो गई। इस बार सितम्बर तक मानसून रहेगा। इस बीच अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।