
मालिक को एसीड के छीटें लगे तो डर के मारे तीन मंजिल से लगा दी छलांग
कोटा. महावीर नगर थाना क्षेत्र में मालिक व नौकर में पैसों को लेकर हुए विवाद के दौरान नौकर के हाथ से एसीड की बोतल टूटने से एसिड के छिटें मालिक को लग गए। नौकर डर के मारे मकान की छत पर पहुंचा और तीन मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। घायल मालिक व नौकर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मालिक ने घटना की रिपोर्ट पुलिस में नहीं दी है।
एएसआई किशोरीलाल ने बताया कि करीब 7.30 बजे महावीर नगर तृतीय में मकान की छत से युवक कूदकर मरने की धमकी देने की सूचना मिली। सूचना पर मय जाप्ते मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने के लिए समझाइश करने लगे ही थे कि अचानक उसने तीन मंजिल नीचे छलांग लगा दी। युवक पहले टीनशेड पर गिरा उसके बाद सड़क पर। गम्भीर घायल होने पर युवक को उपचार के लिए एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक का पैर फैक्चर हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। गम्भीर हालत होने से वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।
मालिक-नौकर आपस में है रिश्तेदार
पुलिस ने बताया कि महावीर नगर तृतीय निवासी आनन्द कुमार की ड्राईक्लीनर्स की दुकान पर मध्यप्रदेश निवासी हीरालाल नौकर का काम करता है जो आनन्द का रिश्तेदार भी है। हीरालाल आनन्द के घर ही रहता है। बुधवार सुबह 6.30 बजे नशे की हालत में हीरालाल का आनन्द से पैसों को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान हीरालाल के हाथ से एसिड की बोतल टूट गई और उसके छींटे आनन्द के लग गए। वह डर के मारे मकान की तीसरी मंजिल पर चला गया और छत का गेट लगा लिया। परिजन एसिड से घायल हुए आनन्द को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। परिजनों ने हीरालाल को नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरा तो पुलिस को सूचना दी।
Published on:
09 Jun 2021 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
