5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में आयकर रेड , कच्ची पर्चियां खोलेगी लेन देन का राज, नेताओ में मची खलबली..Pऔर R के नाम काली कमाई का खुलेगा राज

Income tax raid in Kota कोटा के पांच कारोबारियों के एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर आयकर छापा

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Aug 01, 2019

Income tax raid in Kota Political leader will open the black money

कोटा में आयकर रेड , कच्ची पर्चियां खोलेगी लेन देन का राज, नेताओ में मची खलबली..Pऔर R के नाम काली कमाई का खुलेगा राज

कोटा. कोटा के पांच कारोबारियों के एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर आयकर छापा की कार्यवाही से पोलिटिकल लीडर्स में खलबली मच गई । इंवेस्टीगेशन विंग उदयपुर और जयपुर की टीम ने गुरुवार सुबह की एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर कुछ फ़िल्मी अंदाज में कार्रवाई की । टीम ने बेल बजाई, अंदर से आवाज आई कौन है, बोले दूध वाला, गेट खोलते ही बोले इनकम टैक्स रेड....


आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग उदयपुर और जयपुर की टीम ने गुरुवार सुबह कोटा के पांच नामी व्यापारिक बिल्डर्स व कान्ट्रेक्टर्स समूह के यहां रेड, छापेमारी तथा सर्वे की कार्रवाई शुरू की। समूह के एक दर्जन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई चल रही है। आयकर अधिकारी फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, टीम ने सुबह करीब छह बजे प्लाइवुड कारोबारी के घर बेल बजाई। अंदर से आवाज आई कौन है.. बोले दूध वाले. दरवाजा खोलते ही आयकर अधिकारी धड़ाधड़ अंदर घुस गए। कारोबारी घबरा गए, फिर एक अधिकारी आईकार्ड दिखाते हुए बोले इनकम टैक्स रेड।


कोटा में संयुक्त टीम ने लघु औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्लाइवुड कारोबारी के शोरूम और गोदाम पर कार्रवाई की। कारोबारी के ऑफिस का शटर बंद कर दिया है। अंदर कार्रवाई चल रही है। एहतियात के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात कर रखे हैं। यहां काफी बड़ा गोदाम है। अधिकारी बिल व अन्य दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले लिया है और उनका परीक्षण किया जा रहा है। इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र स्थित होटल व हॉस्टल में भी कार्रवाई की गई।

प्रताप नगर में कान्ट्रेक्टर्स समूह के आवास व दफ्तर पर भी सर्च की कार्रवाई शुरू की गई। बिल्डर्स समूह के यहां भी कार्रवाई चल रही है। दस्तवेजों के आधार पर कार्रवाई का दायरा बढ़ाया गया है। बिल्डर्स के यहां लेन-देन से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। उनकी जांच की जा रही है। कारोबारी समूह के पाटर्नर भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। दस्तावेजी सबूतों के आधार पर आयकर अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे है।

इंवेस्टीगेशन विंग उदयपुर के अतिरिक्त निदेशक एम. रघुवीर के निर्देशन में यह कार्रवाई चल रही है। होटल व् हॉस्टल की कार्यवाही के बाद कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेताओ में खलबली मची रही ठेकेदारों से नजदीकियां कही नेताओ को भारी न पड़ जाये कई बड़े खुलासे होने की बात सामने आ रही है ।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

प्लाइवुड और कान्टे्रक्टर समूह के यहां पिछले पांच साल के दौरान दो-तीन बार आयकर विभागकोटा ने सर्वे की कार्रवाई की थी। इसमें करोडों रुपए अघोषित आय उजागर हुई थी। कॉन्ट्रेक्टर समूह नगर विकास न्यास, पीडब्ल्यूडी, सीएडी आदि का बड़ा ठेकेदार है।


लग्जरी गाडिय़ां और 100 अधिकारी

उदयपुर और जयपुर के आयकर अधिकारियों की टीम सुबह चार बजे कोटा में प्रवेश कर गई। बूंदी रोड पर एक साथ अतिरिक्त निदेशक ने रेड, छापे और सर्च की कार्रवाई का एक्शन प्लान समझाया। ब्रीफिंग के बाद जयपुर और उदयपुर के नम्बरों की लग्जरी कारों में आयकर अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई के लिए सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंचे।

अकलेरा में भी कार्रवाई

आयकर विभाग ने कोटा के एक समूह के अकलेरा में गल्ला, कपड़ा एवं अन्य व्यापार से जुड़े व्यापारी के यहां कोटा की आयकर टीम ने कार्रवाई की। सुबह छह बजे कार्रवाई शुरू की। सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिष्ठानों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे।