11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी-पापा मुझे माफ करना, आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

जवाहरनगर थाना क्षेत्र में महावीर नगर प्रथम में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र की शुक्रवार देर रात संदग्धि हालत में मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
कोचिंग छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

मम्मी-पापा मुझे माफ करना, आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा

जवाहरनगर थाना क्षेत्र में महावीर नगर प्रथम में रहकर इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र की शुक्रवार देर रात संदग्धि हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया और सूचना परिजनों को दी। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने छात्र के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

दो माह पहले ही कोटा आया था छात्र
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा दमोह निवासी 11वीं कक्षा का छात्र 16 वर्षीय प्रथम जैन इंजीनियरिंग एंट्रेंस की तैयारी करने के लिए 1 जून को ही कोटा आया था। महावीर नगर प्रथम स्थितं हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहा था। शुक्रवार रात छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्र के रूम से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मैं ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाने के लिए माफी मांगते हुए लिखा है सॉरी पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा।

शुक्रवार सुबह 10.30 बजे बाद से नहीं दिखा छात्र
थानाधिकारी रामकिशन ने बताया कि शुक्रवार रात में कोचिंग छात्र की संदिग्ध हालत में मौत की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस हॉस्टल पहुंची ओर कमरे का दरवाजा खोलकर शव को पोस्टमार्टम रूम पहुंचाया। शनिवार को परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब प्रथम को सभी ने देखा था। दोपहर में छात्र उसे रूम से बुलाने भी गए, लेकिन दरवाजा खटखटाने व आवाज देने पर भी अंदर से दरवाजा नहीं खोला। शाम को भी प्रथम खाना खाने नहीं पहुंचा तो छात्रों को शक हुआ और इसकी जानकारी हॉस्टल संचालक को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।