16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JEE Advanced 2023 : आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड-2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सोमवार सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व आईआईटी गुवाहाटी की ओर 19 मई को पेपर-1 तथा पेपर-2 के प्रेक्टिस टेस्ट पेपर्स से जारी कर दिए गए थे।

less than 1 minute read
Google source verification
JEE Advanced 2023 : आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

JEE Advanced 2023 : आज जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रतिष्ठित जेईई एडवांस्ड-2023 प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सोमवार सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व आईआईटी गुवाहाटी की ओर 19 मई को पेपर-1 तथा पेपर-2 के प्रेक्टिस टेस्ट पेपर्स से जारी कर दिए गए थे। जेईई एडवांस्ड का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। 23 आईआईटी संस्थानों के बीटेक, इंटीग्रेटेड-एमटेक व डुएल डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए लगभग 16 हजार सीटें उपलब्ध हैं।

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेईई एडवांस्ड में इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ क्लियर होना अनिवार्य है। यदि विद्यार्थी को फिजिक्स, कैमिस्ट्री व मैथमेटिक्स में से किसी एक विषय में भी इंडिविजुअल सब्जेक्ट कटऑफ से कम अंक प्राप्त होते हैं तो उसे असफल करार दिया जाएगा। इंडिविजुअल्स सब्जेक्ट कटऑफ क्लियर होने के पश्चात ही एग्रीगेट कटऑफ के आधार पर विद्यार्थी की सफलता एवं असफलता का निर्णय होगा।

यह प्रतिशत अंक जरूरी

जेईई एडवांस्ड 2023 के इंफॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार सामान्य श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए विषयवार कट-ऑफ 10%, एग्रीगेट कट ऑफ 35%, ईडब्ल्यूएस तथा ओबीसी के लिए यह क्रमशः 9% एवं 31. 5% , एससी,एसटी एवं पीडब्ल्यूडी विद्यार्थियों के लिए मात्र 5% एवं 17.5% रखी गई है।

प्रवेश के लिए जेईई मेन में मात्र 20 परसेंटाइल अंक जरूरी

प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध अभियांत्रिकी महाविद्यालयों की इंजीनियरिंग सीटों पर रीप (राजस्थान अभियांत्रिकी प्रवेश प्रक्रिया) के जरिए प्रवेश लिए जाएंगे। इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बीटेक-बीई व बी-आर्क के सत्र 2023-24 के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश को लेकर ऑनलाइन आवेदन 28 मई से प्रारंभ कर दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीयन शुल्क 295 रुपए निर्धारित किए गए हैं। प्रदेश में आरटीयू व बीटीयू के करीब 125 से अधिक व अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों की 27 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश दिया जाता है। इसमें आरटीयू कोटा के 84 व बीटीयू के 27 कॉलेजों में दाखिला मिलता है।