साथ ही जेईई मेन के आधार पर बहुत से अच्छे इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है, जिनकी बोर्ड पात्रता 60 प्रतिशत या उससे कम है। गौरतलब है कि इस वर्ष फ रवरी, मार्च, अप्रेल व मई में जेईई मैन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं, कैटेगिरी वाले ऐसे विद्यार्थी जिनके पास कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, वे आवेदन से ना चुकें। ऐसे विद्यार्थी वेबसाइट पर दिए गए एफ एक्यू में से अंडरटेकिंग डाउनलोड कर कैटेगिरी सर्टिफि केट के स्थान पर अपलोड कर सकते हैं। जिससे उन्हें कैटेगिरी दस्तावेजों को जमा कराने के लिए मई 2021 तक का समय प्राप्त हो जाएगा।