दूसरे चरण में विद्यार्थी को नेशनलिटी, स्टेट स्टेट कॉड ऑफ इलेजिब्लिटी, कैटेगिरी, परीक्षा केन्द्र एवं कक्षा 10 व 12वीं की समस्त जानकारी भरनी होगी। स्टेट कॉड ऑफ इलेजिब्लिटी उसी स्टेट का भरें, जहां से उन्होंने 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इम्प्रुमेंट देने वाले विद्यार्थी इस कॉलम में उस स्टेट को भरें, जहां से उन्होंने प्रथम बार 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके उपरांत तृतीय चरण में विद्यार्थी को स्वयं का फ ोटोग्राफ व सिग्नेचर, कैटेगिरी संबंधित दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे। उपरोक्त तीनों चरणों के बाद चौथे चरण में विद्यार्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, पेटीएम से करना होगा। परीक्षा शुल्क सामान्य ईडब्ल्यूएस, ओबीसी कैटेगिरी के लिए 650, एससी-एसटी, शारीरिक विकलांग व सभी कैटेगिरी की छात्राओं के लिए 325 रुपए निर्धारित किया गया। परीक्षा शुल्क का भुगतान कर विद्यार्थी कंफ र्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल सकेंगे। विद्यार्थी इस कन्र्फेमेशन पेज की चार प्रतियां अपने पास अवश्य रखें।