30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2022: दो दिन में 72 हजार से ज्यादा आवेदन

देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की इस वर्ष अप्रेल व मई में होने जा रही है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। गत दो दिनों में 72 हजार से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके है। आवेदन 31 मार्च तक किए जा सकते है। इस वर्ष 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी के आवेदन करने की संभावना है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 3 Mar 2022, 7:10 PM IST

JEE Main 2022: दो दिन में 72 हजार से ज्यादा आवेदन

JEE Main 2022: दो दिन में 72 हजार से ज्यादा आवेदन

कोटा। देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन की इस वर्ष अप्रेल व मई में होने जा रही है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। गत दो दिनों में 72 हजार से ज्यादा विद्यार्थी आवेदन कर चुके है। आवेदन 31 मार्च तक किए जा सकते है। इस वर्ष 11 लाख से ज्यादा विद्यार्थी के आवेदन करने की संभावना है। जेईई मेन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होने के साथ ही हजारों विद्यार्थी आवेदन तो कर रहे है, लेकिन उन्हें यह गलतफ हमी दिख रही है की जितना जल्दी फ ॉर्म भरा जाएग, उतना ही पहले चुना गया सेंटर मिलने की संभावना प्रबल होगी।

जबकि ऐसा नहीं है। हमेशा आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सभी विद्यार्थी को रेंडमली सेंटर का आवंटन किया जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि विद्यार्थी अपने आवेदन को ध्यान पूर्वक भरें, क्योकि इस वर्ष एक बार आवेदन करने के बाद उसमें करेक्शन संभव नहीं है यानि इस वर्ष करेक्शन का मौका नहीं दिया जाएगा। जबकि गत वर्ष तक आवेदन की अंतिम तिथि के बाद एक नियत समय के लिए करेक्शन विंडो खोली जाती थी।

यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/jee-main-2022-more-than-40-thousand-applications-on-the-first-day-7375263/

एड्रेस के अनुरूप मिलेगा सेंटर चुनने का मौका
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि इस वर्ष जेईई मेन में आवेदन में विद्यार्थियों द्वारा दिया गया परमानेंट एड्रेस के अनुरूप परीक्षा केंद्र चुनने का मौका दिया जा रहा है, यानि विद्यार्थी को एड्रेस के भरे हुए स्टेट के अनुसार ही परीक्षा केन्द्रों को चुनने का विकल्प दिया जा रहा है। ऐसे में विद्यार्थी अपने एड्रेस को ध्यान पूर्वक भरेंं।