12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा

maha shivaratri Special : यहां बिना बोले भोले भरते हैं भक्तों का भण्डार

मुंहमांगी मुराद पूरी होने के तो तमाम किस्से सुने होंगे, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां भगवान भक्तों के मन की सुनते हैं।

Google source verification

कोटा

image

Zuber Khan

Feb 12, 2018

कोटा . मुंहमांगी मुराद पूरी होने के तो तमाम किस्से सुने होंगे, लेकिन एक जगह ऐसी भी है जहां भगवान भक्तों के मन की सुनते हैं। मंदिर में भक्त के मन में जैसे ही कोई इच्छा जागृत होती है, भगवान से पूरी करने में क्षण भर की देर नहीं लगाते। हजारों साल से यह चमत्कार यहां रोज होता है। आइए आपको भी कराते हैं ऐसे पावन धाम के दर्शन।

 

Rajasthan Budget 2018-19 : कोटावासियों के लिए खुशखबरी: 150 करोड़ से एरोड्राम सर्किल पर बनेगा फ्लाईओवर

शकुंतला से भी इस शहर का गहरा रिश्ता

यूं तो कोटा की पहचान कोचिंग नगरी के तौर पर होती है लेकिन महर्षि विश्वामित्र और इंद्र की अप्सरा मेनका के मिलन से जन्मी पुत्री शकुंतला से भी इस शहर का गहरा रिश्ता रहा है। विश्वामित्र के अभिन्न मित्र और सप्तऋषियों में से एक महर्षि कण्व जिन्हें ऋषि कर्णव के नाम से भी जाना जाता है, ने शकुंतला का पालन.पोषण किया था। आर्याव्रत नरेश दुष्यंत से मिलन के बाद शकुंतला ने ऋषि कण्व के आश्रम में भरत को जन्म दिया, जो देश के प्रतापी राजा हुए। ऐसा कहा जाता है कि भरत के नाम पर ही हमारे देश का नाम भारत पड़ा।

 

Rajasthan Budget 2018-19: वरिष्ठजनों को सौगात, रोडवेज में करेंगे नि:शुल्क यात्रा, 7 लाख बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे

शिव का वरदान-भक्त को नहीं पड़ती मांगने की जरूरत

भगवान भोलेनाथ के परम भक्त महर्षि कण्व ने आर्याव्रत में चार आश्रमों की स्थापना की थी। जिसमें से एक कोटा के कंसुआ में स्थापित है। द्वन्होंने आश्रम में ही अपने आराध्य देव भगवान शिव और उनके परिवार के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा भी की।

 

Rajasthan Budget 2018-19: Update: 54 हजार थर्ड ग्रेड व 9 हजार सैकंड ग्रेड शिक्षकों की होगी भर्ती, कोटा में खुलेगा कृषि महाविद्यालय

महर्षि कण्व की भक्ति से प्रसन्न भगवान भोलेनाथ ने उन्हें वरदान दिया कि अपने और जगत के कल्याण की इच्छा से आश्रम में आने वाले लोगों को कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये भी पढ़ें

image