वैशाली नगर देवली अरब रोड स्थित देवनारायण मंदिर विकास समिति के तत्वावधान में शहर की विभिन्न गोशालाओं में जाकर चारा खिलाया गया। अध्यक्ष गिरिराज गोचर, दीनदयाल गोचर व अन्य लोगों ने बताया कि हर बार समिति की ओर से पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार गायों के लिए चारे का बंदोबस्त किया। बंदा धर्मपुरा स्थित गोशाला में 1600, गायत्री परिवार की गोशाला में 400, सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में करीब 250 गायों के लिए चारे का प्रबन्ध किया गया।