4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने जिस चीता की मांगी थी जिंदगी, वो फिर मौत से भिड़ने को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने जिस सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता की जिंदगी के लिए दिन-रात दुआएं की, वह फिर मौत से भिड़न के तैयार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Vineet Kumar Singh

•

Updated: 3 Nov 2017, 11:11 AM IST

CRPF Commandant Cheeta, CRPF Commandant, Chetan Kumar Cheetah, CRPF, Bandipora Encounter, CRPF commandant Chetan Cheeta, Chetan Cheeta will come to Kota, Rajasthan Patrika Kota, Kota Rajasthan Patrika, PM Modi, Ashok Chakra

CRPF Commandant Chetan Cheeta will come Kota

सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता एक बार फिर दुश्मनों से भिड़ने को तैयार हैं। कुछ ऑपरेशन बाकी होने के बाद उन्होंने नए मिशन पर जाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीने में 16 गोलियां लगने के बावजूद आतंवादियों को मौत के घाट उतारने वाले सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता एक फिर दहाड़ उठे। उन्होंने कहा कि एक दो ऑपरेशन बाकी है, इसके बाद फिर से नए मिशन पर जाएंगे। चेतन चीता इस महीने के आखिर में कोटा भी आने वाले हैं।

Read More: पीएम बोले हमारे हीरो को ईश्वर दे लंबी जिंदगी

अभी बाकी हैं कुछ और ऑपरेशन

कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए बुरी तरह घायल हुए सीआरपीएफ के कमांडेंट चेतन चीता अब स्वस्थ हैं और विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली में उपचार ले रहे हैं। देशवासियों की दुआओं व डॉक्टरों की मेहनत से चीता का स्वास्थ्य बेहतर है। हालांकि अभी उनके कुछ और ऑपरेशन होने हैं। गोलियों से छलनी शरीर के साथ करीब 8 महीने से लड़ रहे जिंदगी की जंग जीतने के बाद भी उनमें अभी भी वही जोश और देशभक्ति का जज्बा बरकरार है। चीता 20 नवम्बर के बाद माता-पिता और स्वजनों से मिलने कोटा आएंगे। चेतन चीता ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि 20 नवम्बर के बाद कोटा आने का कार्यक्रम है। खास तौर से कोटा जहां मेरी पैदाइश हुई, पढ़ा लिखा वही बड़ा हुआ। वहां के लोगों से मिलने की उत्सुकता है । जिन्होंने घर-घर मेरे लिए प्रार्थना की। उनका आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने कहा कि वे ठीक होने के बाद फिर से दूसरे मिशन के लिए तैयार हैं।

Read More: चीता ने साथियों में बांट दिया था 1 लाख का इनाम

तीन आतंकियों को मार गिराया था

14 फरवरी 2017 को कश्मीर में तीन दुर्दांत आतंकियों को मौत के घाट उतारने के बाद बाद 16 गोलियों लगने से जांबाज चीता का शरीर भी छलनी हो गए थे। आर्मी बेस हॉस्पिटल में इलाज संभव ना होने के कारण उन्हें आनन-फानन में एयर लिफ्ट करके दिल्ली एम्स ट्रोमा सेंटर लाया गया था। जहां कई दिनों तक कोमा में रहे। इस दौरान दो दर्जन से ज्यादा ऑपरशेन होने के बाद उनकी जान बच सकी थी, लेकिन चीता ने हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही दुश्मनों को फिर से नेस्तेनाबूत करने की खुली चुनौती दे डाली थी।

Read More: मौत से भी जीता हमारा चीता, मां ने तिलक लगाकर किया घर में स्वागत

पीएम मोदी ने ट्वीट की थी पत्रिका की खबर

कोटा के बेटे चेतन चीता की हालत की खबर लगते ही पूरे शहर में प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया था। कोटा से शुरु हुआ दुआओं का यह सिलसिला पूरा देश में फैल गया। आलम यह था कि कश्मीर में आतंकी हमले में गंभीर घायल कमांडेट चेतन चीता की पत्रिका में प्रकाशित खबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके उनकी सलामती की दुआ मांगी थी। शहर और देशभर में प्रार्थनाओं का आयोजन चला। पत्रिका ने चीता के रिकवर होने तक मेडिकल बुलेटिन और दुआ-प्रार्थनाओं की खबरें प्रकाशित कीं थीं।