
विधायक भवानी सिंह राजावत
कोटा-विधानसभा में आपसे गलत पढ़वाया गया, ऐसे अधिकारी को सस्पेंड करो ये अफसर हमारा सत्यानाश करेंगे कौन सा मुँह लेकर जनता के बीच जाए यहाँ लोग मर रहे है और विभाग आप को गलत आंकड़े पढ़वा रहा है कोटा के सभी विधायकों ने चिकित्सा एंव सवास्थय मंत्री को घेरा मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल मे मंत्री कालीचरण सर्राफ मौसमी बीमारियों को लेकर समीक्षा बैठक ले रहे थे।
कोटा कोई स्पेशल टीम भेजिए
विधायक भवानी सिंह राजावत ने कहा कि कोटा के मेडिकल अधिकारियों ने हमारा सत्यानाश कर दिया है। ये सब अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे है। पहले हमारी रिपोर्ट लो, उसके बाद अधिकारियो से फीडबैक लेना। ये तो आपको दे चुके है। 3 मौतों का फीडबैक वो आपने विधानसभा के पटल पर पड़ दिया है। डेंगू हाडौतीभर मे महामारी का रूप ले चुका है, कोटा में हालात काफी खराब है। अब तक हाडौती भर में 165 और कोटा मैं मौसमी बीमारियों से 100 मौतें हो चुकी है। फिर आपको कोटा का चिकित्सा एंव स्वास्थ्य महकमा कौनसी रिपोर्ट दे रहा है। इन्होंने हमारा मज़ाक बना रखा है। यह पीड़ा विधायक भवानी सिंह राजावत ने चिकित्सा मंत्री के सामने फीडबैक बैठक मे रखी। राजस्थान से कोई स्पेशल टीम भेजिए।
विभाग नकारा साबित हो चुका
उसके बाद विधायक प्रहलाद गुंजल ने मंत्री से कहा कि ये आपको गलत रिपोर्ट भेज रहे है। आपका विभाग नकारा साबित हो चुका है। आपकी टीम ठोस कार्रवाई नहीं कर रही आपकी पूरी टीम फैल है। इतनी मौतों के बाद भी विकराल रूप ले लिया डेंगू ने, उसके बाद भी अफसर झूठ बोल रहे है। बैठक में प्रभारी मंत्री प्रभुलाल सैनी, विधायक चन्द्रकान्ता मेघवाल, संदीप शर्मा, विद्याशंकर नन्दवाना, हीरालाल नागर, कोटा, झालावाड़ मेडिकल कॉलेज प्राचार्य, एमबीएस, जेके लोन, नया अस्पताल अदिक्षक, एचओडी समेत जयपुर के चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने बैठक का किया बहिष्कार विधायक भवानी सिंह ने कोटा में डेंगू से निपटने पर ठोस करवाई नही होने पर बैठक का बहिष्कार कर दिया।
Updated on:
2 Nov 2017, 4:31 PM IST
Published on:
2 Nov 2017, 4:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.