26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसानों का सोयाबीन पर भरोसा, धान में बढ़ा रुझान

प्री-मानसून की बारिश के साथ ही किसान खरीफ फसल की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। लहसुन और चने की खेती से हाथ जला बैठे किसानों ने एक बार फिर सोयाबीन की फसल पर भरोसा दिखाया है। हालांकि अब धान पर दांव खेल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
धान का रकबा 1 लाख से बढ़कर 1.40 लाख हैक्टेयर होने का अनुमान

किसानों का सोयाबीन पर भरोसा, धान में बढ़ा रुझान

कोटा. प्री-मानसून की बारिश के साथ ही किसान खरीफ फसल की बुवाई की तैयारियों में जुट गए हैं। लहसुन और चने की खेती से हाथ जला बैठे किसानों ने एक बार फिर सोयाबीन की फसल पर भरोसा दिखाया है। हालांकि अब धान पर दांव खेल रहे हैं। हालांकि धान को ज्यादा पानी की जरूरत रहती है। चूंकि गत वर्ष मानसून अच्छा रहा था। इस बार भी मानसून अच्छा रहने का अनुमान है। ऐसे में किसान धान की बुवाई को प्राथमिकता दे रहे हैं। कृषि विभाग ने कोटा सम्भाग में खरीफ बुवाई के लक्ष्य निर्धारित किए है। इस बार धान की बुवाई 40 फीसदी बढऩे का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Kota Mandi: गेहूं व सोयाबीन में तेजी, अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे

धान की नर्सरियां तैयार
नहरों में मई माह के अंतिम सप्ताह में पानी छोडऩे से किसानों ने धान की नर्सरियां तैयार कर ली। कोटा सम्भाग में प्री मानसून की अच्छी बारिश होने से किसान खेतों की जुताई में जुट गए ताकि समय पर खेत तैयार हो सके।

यह भी पढ़ें: साहब... समय पर खरीद शुरू नहीं हुई तो सड़ जाएगा लहसुन

क्यों बदला रुझान
संयुक्त कृषि निदेशक डॉ. रामावतार शर्मा ने बताया कि धान का बाजार भाव अच्छा होने से किसानों की रुचि इस बार धान की बुवाई में ज्यादा है। पिछले वर्ष कोटा सम्भाग में करीब 1 लाख हैक्टेयर में धान की फसल की गई थी, लेकिन इस बार धान का रकबा 1.40 लाख हैक्टेयर के करीब पहुंचने की सम्भावना है। मक्का की बुवाई का रकबा दस फीसदी बढऩे की सम्भावना है। उड़द की बुवाई कम रह सकती है। संभाग की प्रमुख फसल सोयाबीन है। सोयाबीन का रकबा 7.60 लाख हैक्टेयर के आसपास ही रहने की सम्भावना है। गत वर्ष भी इसका आंकड़ा आसपास ही रहा था।

यह भी पढ़ें: लहसुन खरीद का मामला: सरकार की लेटलतीफी से लुट गए किसान, 19 दिन में 15 करोड़ की चपत


कोटा सम्भाग में खरीफ 2022 बुवाई लक्ष्य (हैक्येटर)
फसल कोटा बूंदी बारां झालावाड़
चावल 27,000 55,000 23,000 5000
सोयाबीन 1,74,000 78,000 2,63,000 2,40,000
उड़द 60,000 1,05000 65,000 40,000
मक्का 2000 43,000 19,000 45,000