6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACB: रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टेबल को जेल भेजा, एसपी ने किया सस्पेंड

कोटा ACB टीम ने रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टबल नाहर सिंह को बुधवार को Court में पेश किया, जहां से उसे 2 फरवरी तक Jail भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
 एसीबी ने इटावा थाने के हैड कांस्टेबल को रिश्वत लेते पकड़ा था

ACB: रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टेबल को जेल भेजा, एसपी ने किया सस्पेंड

कोटा. कोटा ACB टीम ने रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टबल नाहर सिंह को बुधवार को Court में पेश किया, जहां से उसे 2 फरवरी तक Jail भेज दिया।
पुलिस निरीक्षक अजीत बागडोलिया ने बताया कि मंगलवार को इटावा थाने के हेड कास्टेबल नाहर सिंह को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आरोपी को बुधवार को एसीबी न्यायाधीश के घर पेश किया, जहां से उसे 2 फरवरी तक जेल भेज दिया।
आरोपी ने फरियादी बनवारी लाल मीणा के खिलाफ मारपीट के मुकदमे में जेल नहीं भेजने व थाने पर ही जमानत लेने की एवज में 21 हजार रुपए की मांग की थी। आरोपी ने 15 हजार थाने में ही ले लिए और रिश्वत की शेष राशि 7 हजार रुपए लेते मंगलवार को ही एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

एसपी ने किया सस्पेंड
कोटा ग्रामीण एसपी कानेन्द्र सिंह सागर ने बुधवार को रिश्वत के आरोपी हैड कांस्टेबल को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।

रिश्वत के आरोपी तत्कालीन थानाधिकारी के खिलाफ चालान पेश
एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा की ओर से रिश्वत के आरोपी पुलिस निरीक्षक तत्कालीन थानाधिकारी सांगोद के खिलाफ बुधवार को एसीबी ने कोर्ट में चालान पेश कर दिया। एसीबी पुलिस उपाधीक्षक व यूनिट प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि रिश्वत के आरोपी बदन सिंह मीणा के मामले में एसीबी पुलिस निरीक्षक रमेशचन्द आर्य ने अनुसंधान पूर्ण किया। आरोपी के विरुद्ध पुलिस महानिदेशक की ओर से अभियोजन स्वीकृति जारी की गई। अनुसंधान में आरोपी बदन सिंह मीणा के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाया जाने पर बुधवार को आरोपी बदन सिंह के खिलाफ एसीबी कोर्ट में चालान पेश किया है।