8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों मैदान में उतरे 350 पुलिस के जवान, 15 सीआई…

कोटा जिले में भी चला हथकढ के खिलाफ अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Ranjeet Singh Solanki

•

Updated: 20 Jan 2021, 1:04 PM IST

आखिर क्यों मैदान में उतरे 350 पुलिस के जवान, 15 सीआई...

आखिर क्यों मैदान में उतरे 350 पुलिस के जवान, 15 सीआई...

कोटा। भरतपुर में हथकढ़ शराब दुखान्तिका के बाद कोटा में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को अलसुबह कोटा जिले में हथकढ़ शराब के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस व आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने अलसुबह 5 बजे कोटा जिले के लाडपुरा पंचायत समिति क्षेत्रके गांव कमल का कुआं में छापामारा। गांव को घेर कर अवैध शराब बनाने की भट्टियों को तोड़ा। इस दौरान टीम ने सैकडों लीटर कच्ची शराब व वाश को भी नष्ट किया। कार्रवाई से गांव में हड़कम्प मच गया। शराब बनाने वाले लोग मौके से फ रार हो गए। कार्रवाई के लिए मंगलवार को ही एक्शन प्लान तैयार हो गया था। कार्रवाई में लगभग 350 पुलिस अधिकारी.जवान व आबकारी के तीन दर्जन अधिकारी व जवान शामिल रहे है। इनमें दो एएसपी, वृत्ताधिकारी सहित 15 थानाधिकारी मय जाब्ते के मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से जाब्ते मे वाटर केनन भी शामिल थे। कार्रवाई कर अवैध शराब बनाने की भ_ियां तोड़ी । कार्रवाई के दौरान टीमों को मौके पर तेल के खाली पीपे व प्लास्टिक के केन भी मिले। जिनका उपयोग कच्ची शराब बनाने में किया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी आबकारी विभाग ने इस गांव में छामापार कर सैकड़ों लीटर वाश को नष्ट किया था। पुलिस और प्रशासन पहले भी इस गांव में छापेमारी की कार्रवाई कर चुका है।