
कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र में एक निजी बस पुलिया से नीचे जा गिरी। इसमें एक महज 8 माह की बालिका का पैर टूट गया, घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार यह बस कानपुर से राजकोट जा रही थी, जो सीमलिया थाना क्षेत्र के पोलाई कस्बे में बनी पुलिया से नीचे जा गई। बस में 80 सवारियां सवार थीं। बस के पलटजाने से कई लोगों को चोटें आई।
आठ घायलों को कोटा के एम बी एस अस्पताल में लाया गया। इनमें 8 माह की एक बालिका के पैर में फेक्चर हो गया। इसके प्लास्टर बांधा गया, वहीं इस बच्ची डाली के माता पिता भी घायल हो गए। उनका भी इलाज चल रहा है। इससे पूर्व बस के पुलिया से गिरते ही लोगों को घटना का पता चला तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
