8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ट्रैक पर 2 हिस्सों में पड़ा था कोटा के कोचिंग स्टूडेंट का शव, बिहार से रवाना हुए परिजन, 1 साल पहले आया था NEET की तैयारी करने

Dead Body Found On Railway Track: सूचना मिलते ही परिजन बिहार से कोटा के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद ही आगे की कर्रवाई की जायेगी। ये सुसाइड है या हादसा इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Akshita Deora

Feb 14, 2025

Kota Coaching Student Death: कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे छात्र हिमांशु सिंह राजपूत का शव दिल्ली-मुबई रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत मिला। घटना बुधवार रात साढ़े 11 बजे डकनिया स्टेशन के पास की है।

जीआरपी डीएसपी शंकर मीणा ने बताया कि हिमांशु बिहार के बक्सर का रहने वाला था। पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। पुलिस को छात्र के पास से एक स्विच ऑफ मोबाइल फोन मिला है। जिसे ऑन कर परिजनों को सूचित किया गया।

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह सुसाइड था या कोई हादसा। पुलिस ने कहा कि परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Kota में एक और सुसाइड, पंखे से लटका मिला NEET की तैयारी कर रहा 18 साल का कोचिंग स्टूडेंट

बिहार का रहने वाला था


स्टूडेंट हिमांशु सिंह राजपूत बिहार के बक्सर का रहने वाला था। जो पिछले 1 साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। वह कोटा के विज्ञान नगर में पीजी में रहता था।

बिहार से परिजन रवाना


सूचना मिलते ही परिजन बिहार से कोटा के लिए रवाना हो गए। उनके आने के बाद ही आगे की कर्रवाई की जायेगी। ये सुसाइड है या हादसा इस बारे में स्थिति साफ नहीं हो सकी है फिलहाल मामले की जांच की जा रहीं हैं।