2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा क्राइम ब्रीफ -मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप

मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप-मामला दर्ज,पेट में बोतल घोंपी थी-हत्या का मामला दर्ज ,बाइक सवार युवकों ने छीना राह चलती युवती का मोबाइल
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 15 Jun 2018, 7:41 PM IST

crime

crime

मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

कोटा . कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने मकान मालिक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News: बारां में लाखों की चोरी, आरी लेकर मकान में घुसे नकाबपोश, सोना-चांदी के जेवर लूट घर में फैला गए खून


उप निरीक्षक मीरा बेनीवाल ने बताया कि 40 वर्षीय महिला ने बुधवार रात को रिपोर्ट दी कि वह 5 जून को दिन में घर पर अकेली थी। उस समय मकान मालिक का लड़का धनराज उसके कमरे में आया और उससे दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से वह डर गई। लेकिन परिजनों के समझाने पर वह थाने में रिपोर्ट देने आई। उप निरीक्षक ने बताया कि धनराज के खिलाफ दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच पुलिस उप अधीक्षक शिव भगवान गोदारा कर रहे हैं।

पेट में बोतल घोंपी थी, हत्या का मामला दर्ज

कोटा. गुमानपुरा थाना क्षेत्र में 8 दिन पहले शराब के नशे में दो जनों द्वारा पेट में कांच की बोतल घोंपने सवे घायल हुए युवक का गुरुवार सुबह उपचार के दौरान दम टूट गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एएसआई लाभचंद ने बताया कि कैथून के वार्ड 11 निवासी धुलीचंद लोधा (35) यहां शॉपिंग सेंटर में किराए के मकान में रहकर एक हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। वह 6 जून को शॉपिंग सेंटर में ही शराब की दुकान पर खड़ा था। वहां घोड़े वाले बाबा चौराहा निवासी राजा उर्फ हिंगू और राजू भैया शराब पी रहे थे। धुलीचंद की उनसे कहासुनी हो गई। इस पर राजू भैया ने बीयर की बोतल तोड़कर उसके पेट में घोंप दी थी। घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती था, गुरुवार को उसका दम टूट गया। उसके बयान के आधार पर दोनों आरोपियों को जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। वे अभी जेल में हैं। मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है।

Read More:शराब के नशे में दो जनों ने युवक के पेट में कांच की बोतल घोंप की निर्मम हत्या


छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के ममेरे भाई खेमचंद ने बताया कि धुलीचंद तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था। पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। उसके एक छोटा लड़का और एक लड़की है। उसकी मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

बाइक सवार युवकों ने छीना राह चलती युवती का मोबाइल

कोटा. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात बाइक सवार दो युवक एक युवती का मोबाइल छीनकर भाग गए। मोबाइल कवर में 6 हजार रुपए भी रखे हुए थे। रंगबाड़ी निवासी युवती आशा प्रजापति ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह तलवंडी स्थित मैस में काम करती है। बुधवार देर शाम वह मैस से घर जा रही थी। जैसे ही वह तलवंडी चौराहे पर पहुंची तो उसकी मां का फोन आया। वह मोबाइल पर उसने बात करने लगी। तभी एक बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। युवती ने बताया कि उसे बुधवार को ही तनख्वाह मिली थी। उसे उसने मोबाइल कवर के पीछे रखा हुआ था।
उसने बताया कि युवकों की बाइक पर नम्बर प्लेट नहीं थी। आशा का कहना है कि घटना होते ही वह चिल्लाई, लेकिन उसकी मदद करने कोई नहीं आया। इस मामले में वह रात को ही जवाहर नगर थाने गई थी, लेकिन मोबाइल का बिल नहीं होने से पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इधर, पुलिस का कहना है युवती ने रिपोर्ट दी है।

हैवानियत: बारां के युवक की कोटा में निर्मम हत्या, पहले भारी वाहन से कुचला फिर तलवार से सिर काट हाइवे पर फेंक गए खूनी दरिंदे