28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kota Crime : कोटा में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, आज पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार, ग्रामीण SP अलर्ट

Kota Crime : कोटा जिले के कनवास उपखण्ड मुख्यालय पर हुई हत्या के मामले में नया अपडेट। मृतक शोरूम कर्मचारी संदीप शर्मा का आज पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर कस्बे में अतिरिक्त जाप्ता तैनात है। कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर की घटना के हालात पर पैनी नजर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 May 2025, 10:43 AM IST

Kota Crime by Stabbing Youth Murder Kanwas Ruckus a Late Night Bulldozer Run on Accused Shop and House Ateek Arrested

आरोपी की दुकान व मकान पर चला बुलडोजर। मृतक संदीप शर्मा (इनसेट) (फोटो पत्रिका)

Kota Crime : कोटा जिले के कनवास उपखण्ड मुख्यालय पर हुई हत्या के मामले में नया अपडेट। मृतक शोरूम कर्मचारी संदीप शर्मा का आज पोस्टमार्टम होगा। जिसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर कस्बे में अतिरिक्त जाप्ता तैनात है। कोटा ग्रामीण SP सुजीत शंकर की घटना के हालात पर पैनी नजर है। इससे पूर्व रविवार दोपहर करीब दो बजे कोटा जिले के कनवास उपखण्ड मुख्यालय पर बाइक शोरूम पर मामूली बात को लेकर नम्बर प्लेट लगवाने आए एक बदमाश ने शोरूम कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फरार हो गया। दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बाजार बंद करवा दिए और टायर जलाकर आवां चौराहे पर जाम लगा दिया। आरोपी के पिता की गुमटी सहित दो दुकानों, दो मकानों व एक कार में आग लगा दी। लोगों के विरोध के बाद देर रात तक प्रशासन ने आरोपी की दो दुकान व एक मकान पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया।

आरोपी और दोस्त गिरफ्तार, मामला दर्ज

इधर, कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि आरोपी अतीक को उसके साथी दीपक राव के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ऐहतियातन कस्बे में जाप्ता तैनात, कोटा से भेजा गया अतिरिक्त जाप्ता

इससे पहले सूचना पर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत, कोटा रेंज आईजी रविदत्त गौड़, जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी, ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर कस्बे में पहुंचे। शाम तक थाने के बाहर भारी भीड़ एकत्रित थी। ऐहतियातन कस्बे में जाप्ता तैनात कर दिया गया। कोटा से अतिरिक्त जाप्ता भेजा गया।

कुर्सी से उठने को कहा, तो घोंप दिया चाकू

जानकारी के अनुसार कस्बे में ऑटोमोबाइल व्यवसायी नरेन्द्र सोनी के शोरूम पर कर्मचारी संदीप शर्मा पुत्र लालचंद शर्मा (40 वर्ष) निवासी माधोपुर कैमरा ठीक कर रहा था। उस समय आरोपी अतीक कुर्सी पर बैठा था। संदीप ने उसे कुर्सी से उठने को कहा तो वह आगबबूला हो गया और चाकू निकालकर संदीप पर कई वार किए, इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी भाजपा नेता कौशल सोनी पर फायरिंग कर चुका है।

यह भी पढ़ें :Ajmer Crime : 10 साल की मासूम को पिता ने बनाया अपनी हवस का शिकार, काउंसलर को बताई अपनी पूरी कहानी

यह भी पढ़ें :Kota News : तालाब में बैठी 66 भैंसों की अचानक हुई मौत, पशुपालक अवाक, लगाया जाम, जानिए वजह

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग