24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा दशहरा मेला: बदल गया रावण दहन स्थल, जानें कब से शुरू होगी मेले में दुकानों और झूलों की आवंटन प्रक्रिया

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय दशहरा मेले के लिए इस वर्ष 12 जून से स्थायी दुकानों और झूलों के आवंटन की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Jun 2025, 2:42 PM IST

कोटा दशहरा मेला की फाइल फोटो: पत्रिका

Kota Dussehra Fair 2025: कोटा के राष्ट्रीय दशहरा मेले में इस वर्ष स्थायी दुकानों और झूलों के आवंटन की प्रक्रिया जून माह में पूरी कर ली जाएगी। कोटा दशहरा मेला में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब मेले से चार माह पहले दुकानों और झूलों का आवंटन होगा। वहीं इस बार रावण दहन भी विजयश्री रंगमंच पर नहीं होगा। नया स्थान रंगमंच के दाहिनी ओर कच्ची दुकानों के पास रहेगा। रावण दहन के बाद यह स्थान कच्ची दुकानों के लिए दुकानदारों को आवंटित रहेगा। आवंटन की यह प्रक्रिया जून-जुलाई माह में ही पूरी कर ली जाएगी। रावण के पुतले के आकार के अनुसार इसके चारों और गोलाई में करीब 250 फीट से अधिक का रिक्त स्थान छोड़ा जाएगा।

मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय दशहरा मेले के लिए इस वर्ष 12 जून से स्थायी दुकानों और झूलों के आवंटन की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। जिसे 30 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद मेला प्रकोष्ठ की ओर से शेष स्थान पर अस्थायी दुकानों व स्थानों का नीलामी से आवंटन किया जाएगा। मेले में स्थायी, अस्थायी और नीलामी से 700 से अधिक आवंटन किए जाएंगे।

दिल्ली-हरियाणा के कारीगर बनाएंगे रावण का पुतला

कोटा दशहरा मेले में इस वर्ष दुनिया का सबसे ऊंचा 215 फीट का रावण बनाने को लेकर टेंडर की प्रकिया शुरू हो गई है। 14 जून को टेक्नीकल बिड खोली जाएगी।

रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले तैयार करने, पुतले खड़े करने और इनकी आतिशबाजी पर करीब 44 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। दिल्ली व हरियाणा के कारीगर पुतले तैयार करेंगे। यह पिछले वर्ष के रावण के पुतले से 140 फीट बड़ा होगा। पिछले वर्ष 75 फीट का रावण का पुतला दहन किया गया था। इसके अलावा कुंभकर्ण और मेघनाद के 60-60 फीट के पुतले बनाए जाएंगे। कोटा में बनने वाले 215 फीट ऊंचे रावण के पुतले के लिए विशेष स्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा। यह स्ट्रक्टचर आरसीसी का होगा। जिसके ऊपर लोहे के तीन टुकड़ों में बने स्ट्रक्चर को फिट किया जाएगा। इसी स्ट्रक्चर के सहारे रावण का पुतला खड़ा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : इस बार खास होगा कोटा का प्रसिद्ध दशहरा मेला, अभिनेत्री हेमा मालिनी करेगी मेले का आगाज

आचार संहिता से पहले होंगे काम

इस वर्ष निगम चुनाव नवम्बर माह में हो सकते है। इसके चलते दशहरा मेले की सभी तैयारियां मेला समिति की ओर से आचार संहिता से पहले ही पूरी करने की योजना पर काम किया जा रहा है। दुकानों के आवंटन के अलावा रावण व उनके कुनबे के पुतले का टेंडर पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा मेले संबंधी अन्य तैयारियों को तेजी से निस्तारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Kota News : कोटा दशहरे मेले में बढ़ेगा रावण का कद, जानें कितना ऊंचा होगा पुतला

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग