25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi bhav : सरसों तेज, चना व मैथी में मंदी

भामाशाहमंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक 30 हजार कट्टे की रही। सरसों 50 रुपए तेज, चना 50, मैथी 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी रही। लहसुन के भाव 5000 से 21000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही।

2 min read
Google source verification
Kota Mandi Bhav today

भामाशाहमंडी में शनिवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक 30 हजार कट्टे की रही। सरसों 50 रुपए तेज, चना 50, मैथी 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदी रही। लहसुन के भाव 5000 से 21000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही।

भाव : गेहूं 2550 से 2670, धान सुगन्धा 2200 से 2751, धान (1509) 2800 से 3150, धान (1718) 3600 से 4051, धान पूसा 2200 से 3451, सोयाबीन 4000 से 4451, सरसों 5000 से 5650, अलसी 5300 से 5650, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 5000, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2000 से 2300, जौ नया 1900 से 2150, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4700 से 5300, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया सूखा बादामी 6000 से 6300, धनिया ईगल 6300 से 6500, रंगदार 6700 से 7800, मूंग नया 6500 से 8000, उड़द नया 7000 से 8300, चना देशी 6000 से 6500, चना मौसमी 5800 से 6450, चना पेप्सी 5800 से 6500 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड : फॉर्च्यून 1790, चंबल 1770, सदाबहार 1700, लोकल रिफाइंड 1570, सोयुग गोल्ड 1690, दीप ज्योति 1720, सरसों स्वास्तिक 2110, अलसी 2010 रुपए प्रति टिन। मूंगफली : ट्रक 2975, स्वास्तिक निवाई 2590, कोटा स्वास्तिक 2550, सोना सिक्का 2800 रुपए प्रति टिन।

देसी घी : मिल्क फूड 7600, कोटा फ्रेश 7500, पारस 7700, नोवा 7400, अमूल 9000, सरस 8400, मधुसूदन 8400 रुपए प्रतिटिन। वनस्पति घी: स्कूटर 1530, अशोका 1530 रुपए प्रतिटिन। चीनी: 3940 से 3990 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल : बासमती चावल 6500-11000, पौना 6500-7200, डबल टुकड़ी 4100-4800, टुकड़ी 3000-3300, गोल्डन बासमती साबुत 10100-10300, पौना 4000-5200, डबल टुकड़ी 3600-3900, कणी 3150-3300, तुअर 16500-17500, मूंग 9500-10300, मूंग मोगर 9500-11000, उड़द 10500-12200, उड़द मोगर 10000-14000, मसूर 7500-7800, चना दाल 8100-8500, पोहा 3900-5500 रुपए क्विंटल।

कोटा सर्राफा भाव : चांदी तेज, सोने में गिरावट

कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार चांदी तेज व सोने में गिरावट रही। चांदी 100 रुपए तेज होकर 89,900 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि कैडबरी सोना 50 रुपए गिरकर प्रति 10 ग्राम 73550 तथा शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 73,950 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।