9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi Bhav : तुअर दाल के भाव में एक से डेढ़ माह में 40 रुपए किलो की कमी

लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही। किराना बाजार में तेलों में स्थिरता

2 min read
Google source verification
Kota-Bhamashah-Mandi

File Photo: Patrika

भामाशाहमंडी में बुधवार को विभिन्न कृषि जिंसों की आवक लगभग 11000 कट्टे की रही। गेहूं 25, धान (1718) 50 रुपए मंदा रहा। लहसुन के भाव 1000 से 14000 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 5000 कट्टे की रही। किराना बाजार में तेलों में स्थिरता रही, जबकि तुअर दाल के भाव में एक से डेढ़ माह में 40 रुपए किलो की कमी आ गई।

भाव : गेहूं 2800 से 3070, धान सुगन्धा 2300 से 2601, धान (1509) 2400 से 2701, धान (1718) 2500 से 2951, धान (1885) 2800 से 3001, धान (1847 ) 2300 से 2621, धान पूसा नया 2200 से 2621, सोयाबीन 3800 से 4201, सरसों 5300 से 5500, अलसी 5500 से 5700, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 3500 से 4000, बाजरा 2200 से 2600, मक्का 2000 से 2300, जौ 1900 से 2150, तिल्ली 11000 से 12500, मैथी 4700 से 5100, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया बादामी 5700 से 6600, धनिया ईगल 6550 से 7100, रंगदार 6500 से 7801, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4500 से 7200, चना देशी 4800 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5350, चना पेप्सी 4800 से 5400 रुपए प्रति क्विंटल रहा।----

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2250, चंबल 2210, सदाबहार 2100, एलेक्सा 1980, दीप ज्योति 2120, सरसों स्वास्तिक 2360, अलसी 2240 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली: ट्रक 2780, स्वास्तिक निवाई 2365, कोटा स्वास्तिक 2340, सोना सिक्का 2600 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी: स्कूटर 2020, अशोका 2020 रुपए प्रतिटिन।

चीनी: 4080 से 4140 प्रति क्विंटल।

देसी घी: मिल्क फूड 8380, कोटा फ्रेश 8200, पारस 8450, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8500-9000, मूंग मोगर 9500-10300, उड़द दाल 9000-9700, तुअर दाल 8000-13000 प्रति क्विंटल रहे।

कोटा सर्राफा: चांदी व सोना तेज

सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी व सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 500 रुपए तेजी के साथ 92300 पर आ गए। कैडबरी सोने के भाव 500 रुपए तेज होकर प्रति 10 ग्राम 82650 रहे। शुद्ध सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 83100 रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24 k) (99.5%) : 82650

गोल्ड (22 k) : 76528

गोल्ड (20 k) : 71870

गोल्ड (18 k) : 66120

गोल्ड (14 k) : 58204