
भामाशाहमंडी में शनिवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 300000 कट्टे की रही। गेहूं 25, धान 25 रुपए तेज रहा। सोयाबीन 100, मैथी 100, चना 150 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन के भाव 2000 से 7500 रुपए प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 8000 कट्टे की रही। किराना बाजार में रिफाइंड तेलों में 15 रुपए प्रति टिन की तेजी रही।
भाव : गेहूं नया 2380 से 2601, धान सुगन्धा 2200 से 2601, धान (1509) 2200 से 2831, धान (1718) 2800 से 3300, धान पूसा 2700 से 2931, सोयाबीन 3800 से 4601, सरसों नई 5500 से 6000, अलसी 5000 से 6150, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 4500, बाजरा 2100 से 2300, मक्का 2000 से 2300, जौ नया 1800 से 2100, तिल्ली 8500 से 10000, मैथी 4500 से 5300, कलौंजी 13000 से 17850, धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6600, धनिया नया ईगल 6700 से 7100, रंगदार 7100 से 10500, मूंग 6500 से 7200, उड़द 4000 से 7250, चना देशी 5000 से 5501, चना मौसमी 5000 से 5650, चना पेप्सी 5200 से 5650 रुपए प्रति क्विंटल रहे।
खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2305, चंबल 2275, सदाबहार 2175, एलेक्सा 2075, दीप ज्योति 2095, सरसों स्वास्तिक 2385, अलसी 2255 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2830, स्वास्तिक निवाई 2430, कोटा स्वास्तिक 2410, सोना सिक्का 2710 रुपए प्रति टिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 2080, अशोका 2080 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 4240 से 4300 प्रति क्विंटल।
देसी घी: मल्क फूड 8570, कोटा फ्रेश 8350, पारस 8500, नोवा 8450, अमूल 8900, सरस 8700, मधुसूदन 8980 रुपए प्रतिटिन।
चावल व दाल: बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8900-9300, मूंग मोगर 9900-10300, उड़द दाल 8500-9500, तुअर दाल 9000-12000 क्विंटल, चना दाल 6900-7200, उड़द मोगर 9500-11500, मसूर दाल 7000-7500 प्रति क्विंटल रहा।
कोटा सर्राफा : चांदी व सोने में तेजी
सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी व जेवराती सोने के भाव में तेजी रही। चांदी के भाव 800 रुपए तेज होकर 96200 प्रति किलो रहे। जेवराती सोने में 50 रुपए तेज होकर कैडबरी के भाव प्रति दस ग्राम 92900 रहे। शुद्ध का भाव प्रति दस ग्राम 93500 रुपए रहा।
गोल्ड कैरेट भाव
गोल्ड (24 k) (99.5%): 92900
गोल्ड (22 k) :86019
गोल्ड (20 k) : 80783
गोल्ड (18 k) : 74320
गोल्ड (14 k) : 65423
निगम खरीद केन्द्र पर कल तुलाई व खरीद कार्य रहेगा स्थगित
भामाशाहमण्डी में भारतीय खाद्य निगम के खरीद केन्द्र पर खरीदे गए माल के उठाव के चलते सोमवार को तुलाई व खरीद कार्य स्थगित रहेगा। सचिव मनोज कुमार मीना ने बताया कि निगम की ओर से उन्हें पत्र लिखकर अवगत कराया गया। उसके बाद यह निर्णय लिया गया। किसानों से अपील है कि वे सोमवार को खरीद केन्द्र पर अपनी कृषि जिंस गेहूं, समर्थन मूल्य पर विक्रय के लिए लेकर नहीं आए।
Published on:
12 Apr 2025 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
