26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kota Mandi Bhav : गेहूं, सोयाबीन, सरसों मंदे रहे

लहसुन लगभग 8000 कट्टे की आवक रही। भाव 2200 से 8500 रहे।

2 min read
Google source verification

कोटा मंडी (फोटो: पत्रिका)

भामाशाहमंडी में गुरुवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 30000 कट्टे की रही। गेहूं 20, सोयाबीन 100, सरसों 100 रुपए मंदे रहे। लहसुन लगभग 8000 कट्टे की आवक रही। भाव 2200 से 8500 रहे। बॉक्स पैकिंग 4000 से 8500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। किराना बाजार में खाद्य तेलों के भाव यथावत रहे।

भाव : गेहूं 2551 से 2631, धान सुगन्धा 2200 से 2551, धान (1847) 2600 से 2800, धान (1509) 2200 से 2801, धान (1718) 3000 से 3350, धान पूसा 2700 से 3101, सोयाबीन 4000 से 4500, सरसों 6200 से 6600, अलसी 6800 से 7000, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 2800 से 4000, बाजरा 2000 से 2300, मक्का 2000 से 2200, जौ 2000 से 2200, तिल्ली 7000 से 9100, मैथी 3800 से 4650, कलौंजी 16000 से 20000, धनिया नया सूखा बादामी 6000 से 7200, धनिया नया ईगल 6500 से 7400, मूंग 7000 से 7500, उड़द पुराना 4000 से 6300, उड़द नया 5500 से 6800, चना देशी 5200 से 5551, चना मौसमी 5000 से 5500, चना पेप्सी 5000 से 5550 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

खाद्य तेल भाव : (15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2230, चंबल 2200, सदाबहार 2125, लोकल रिफाइंड 1970, दीप ज्योति 2150, सरसों स्वास्तिक 2770, अलसी 2390 रुपए प्रति टिन।

मूंगफली : ट्रक 2810, कोटा स्वास्तिक 2370, सोना सिक्का 2640, कटारिया गोल्ड 2380 रुपए प्रति टिन।

वनस्पति घी : स्कूटर 1865, अशोका 1865 रुपए प्रतिटिन।

चीनी : 4330 से 4370 क्विंटल।

देसी घी : मिल्क फूड 9190, कोटा फ्रेश 9000, पारस 9150, नोवा 9100, अमूल 9350, सरस 9460, मधुसूदन 9580 रुपए प्रतिटिन।

चावल व दाल : बासमती चावल 7000-8500, मूंग दाल 8000-8500, मूंग मोगर 9000-9500, उड़द दाल 8000-9000, तुअर दाल 8000-10800 क्विंटल रहा।

कोटा सर्राफा : चांदी व सोना तेज

सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भाव 700 व सोने के भाव में 800 रुपए की तेजी रही। चांदी के भाव 118500 रुपए प्रति किलो रहे। सोना कैडबरी के भाव 103400 व शुद्ध सोने के भाव 104000 प्रति दस ग्राम रहे।

गोल्ड कैरेट भाव

गोल्ड (24k) (99.5): 103350

गोल्ड (22k) : 95694

गोल्ड (20k) :89870

गोल्ड (18k) : 82680

गोल्ड (14k) : 72782

(भाव: कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार)