6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: आवक कम होने से पुराने लहसुन का एक लॉट 39 हजार रुपए क्विंटल बिका

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 60 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 50, सोयाबीन 50, सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 400 कट्टे रही। नए लहसुन की आवक 100 कट्टे रही।

2 min read
Google source verification
gralic_mandi.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 60 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 50, सोयाबीन 50, सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 400 कट्टे रही। नए लहसुन की आवक 100 कट्टे रही। लहसुन में 2000 रुपए की तेजी रही। लहसुन पुराना 7500 से 39000 रुपए व नया लहसुन 25000 से 34000 प्रति क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज 2450 से 2500, गेहूं बेस्ट 2500 से 2620, धान सुगंधा 2800 से 3100, धान (1509) 3400 से 3600, धान (1718) 3800 से 4101, धान पूसा 3500 से 3975, सोयाबीन 3800 से 4550, सरसों पुरानी 4200 से 5000, सरसों नई 4000 से 4600, अलसी 4200 से 4800, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 13500, मैथी 4000 से 5100, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5500, धनिया बादामी 5500 से 6200, धनिया ईगल 5800 से 6400, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7300, उड़द 4000 से 8600, चना 4400 से 5250 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1675, चम्बल 1675 सदाबहार 1540, लोकल रिफाइंड 1470, सोयुग गोल्ड 1570, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1970 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2900, स्वास्तिक निवाई 2540, कोटा स्वास्तिक 2510, सोना सिक्का 2810 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 7180, कोटा फ्रेश 6990, पारस 7100, नोवा 7120, अमूल 8900, सरस 8400, मधुसूदन 7390 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1390, अशोका 1390 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3920 से 3970 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 13200-15800, मूंग 9500-10800, मूंग मोगर 9000-11500, उड़द 10000-12000, उड़द मोगर 10500-13500, मसूर 7200-7500, चना दाल7000-7400, पोहा 3700-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी तेज -सोना मंदा
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवारको चांदी के भावों में तेजी रही वहीं सोने में मंदी रही। चांदी 700 रुपए मंदी के साथ 72,600 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोना 50 रुपए मंदी के साथ भाव 63,950 रुपए प्रति दस ग्राम रहा।
भाव: चांदी 72,600 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,950 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 64,250 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 600 रुपए प्रति सैकड़ा, 190 रुपए प्रति प्लेट, 90 रुपए दर्जन।