24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mandi News: लिवाली कमजोर रहने से धान, सोयाबीन, चना व धनिया के भावों में मंदी रही

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 100, सोयाबीन 50, चना 100, धनिया 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 3000 कट्टे रही।

2 min read
Google source verification
dhaniya.jpg

Kota Mandi: भामाशाहमंडी में गुरुवार को 50 हजार कट्टे कृषि जिंस की आवक हुई। धान 100, सोयाबीन 50, चना 100, धनिया 150 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे रहे। नई सरसों की आवक 3000 कट्टे रही। नया लहसुन 6000 से 22000 रुपए क्विंटल बिका। किराना बाजार में भाव स्थिर रहे।

भाव: गेहूं लस्टर 2300 से 2350, गेहूं एवरेज 2350 से 2400, गेहूं बेस्ट 2400 से 2550, धान सुगंधा 2400 से 2850, धान (1509) 3200 से 3450, धान (1718) 3600 से 3901, धान पूसा 3300 से 3800, सोयाबीन 3800 से 4470, सरसों पुरानी 4200 से 5151, सरसों नई 4100 से 5151, अलसी 4200 से 4500, ज्वार शंकर 2200 से 2700, बाजरा 2000 से 2150, मक्का 2150 से 2250, जौ 1900 से 2050, तिल्ली 11500 से 14000, मैथी 4000 से 5000, कलौंजी 12000 से 14000, धनिया रेनटच 5000 से 5300, धनिया बादामी 5500 से 6000, धनिया ईगल 5800 से 6200, धनिया रंगदार 6500 से 7000, मूंग 6500 से 7500, उड़द 4000 से 8700, चना 4400 से 5550 प्रति क्विंटल रहा।

खाद्य तेल भाव
(15 किलो प्रति टिन) सोया रिफाइंड: फॉच्र्यून 1680, चम्बल 1670 सदाबहार 1540, लोकल रिफाइंड 1480, सोयुग गोल्ड 1540, दीप ज्योति 1560, सरसों स्वास्तिक 1860, अलसी 1970 रुपए प्रति टिन।
मूंगफली: ट्रक 2850, स्वास्तिक निवाई 2520, कोटा स्वास्तिक 2480, सोना सिक्का 2780 रुपए प्रति टिन।
देसी घी: मिल्क फूड 6950, कोटा फ्रेश 6700, पारस 6780, नोवा 6750, अमूल 9200, सरस 8400, मधुसूदन 7250 रुपए प्रतिटिन।
वनस्पति घी: स्कूटर 1400, अशोका 1400 रुपए प्रतिटिन।
चीनी: 3940 से 3980 प्रति क्विंटल।

चावल व दाल
बासमती चावल 6500-12500, पौना 6500-8500, डबल टुकड़ी 5500-7000, टुकड़ी 3800-4800, गोल्डन बासमती साबुत 8200-9700, पौना 4000-5000, डबल टुकड़ी 3000-3800, कणी 2500-3000, तुअर 14200-15600, मूंग 9500-11000, मूंग मोगर 10000-11500, उड़द 9500-11800, उड़द मोगर 10500-14000, मसूर 7200-7500, चना दाल 7350-7600, पोहा 4000-5000 रुपए प्रति क्विंटल।

कोटा सर्राफा: चांदी में तेजी-सोने के भाव स्थिर
कोटा. स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को चांदी के भावों में तेजी रही वहीं सोने के भाव स्थिर रहे। चांदी 1100 रुपए तेजी के साथ 72,100 रुपए प्रति किलो बोली गई। जबकि जेवराती सोने के भाव 63,400 रुपए प्रति दस ग्राम रहे।
भाव: चांदी 72,100 रुपए प्रति किलोग्राम, कैडबरी सोना प्रति 10 ग्राम 63,400 रुपए, शुद्ध सोना प्रति 10 ग्राम 63,700 रुपए बिका। टैक्स व अन्य खर्चे अलग।

अंडा बाजार
कोटा. अंडा कारोबार में फार्मी अंडा 570 रुपए प्रति सैकड़ा, 180 रुपए प्रति प्लेट, 80 रुपए दर्जन।