28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा में थोक फल-सब्जी के विकास पर खर्च होंगे लाखों रुपए

फल-सब्जी मंडी के यार्ड दो के विकास के लिए 65 लाख का प्रस्ताव पारित

less than 1 minute read
Google source verification
कोटा में थोक फल-सब्जी के विकास पर खर्च होंगे लाखों रुपए

कोटा में थोक फल-सब्जी के विकास पर खर्च होंगे लाखों रुपए

कोटा। थोक फल-सब्जी मंडी समिति बोर्ड की अध्यक्ष ओम मालव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मंडी के यार्ड 2 के विकास के लिए 65 लाख रुपए का प्रस्ताव पारित किया गया है। नए लाइसेंस बनाने को लेकर एक संचालक ने अध्यक्ष और मंडी सचिव पर गंभीर आरोप लगाए, इससे हंगामा हो गया।मंडी बोर्ड के संचालक अशोक अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्व में यार्ड दो किसानों व छोटे व्यापारियों को आवंटन करने के लिए 348 भूखण्ड चिह्नित कर लिए थे और आवंटन की प्रक्रिया अंतिम चरण में थी तो उसके लाइसेंस क्यों निलम्बित कर दिए हैं और अब यार्ड दो के लिए नए लाइसेंस बनाने का खेल क्यों किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक लाइसेंस के लिए ऊपरी तौर पर 30 हजार रुपए लिए जा रहे हैं, इसकी एसीबी में शिकायत दर्ज करवाएंगे। इस बात को लेकर अध्यक्ष मालव उखड़ गए और दोनों में तकरार हो गए। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि उन्होंने जो मुद्दे उठाए है वह प्रोसेडिंग में अंकित नहीं किए गए, इस कारण बीच में बैठक छोड़ कर आए गए हैं। उधर अध्यक्ष मालव ने कहा कि यार्ड दो के जो पहले लाइसेंस बने हैं, वह निरस्त नहीं किए गए है। केवल यार्ड दो के आवंटन का जो मामला चल रहा हे उसे निरस्त किया गया है। बैठक में सचिव हेमलता मीणा व अन्य संचालक मौजूद थे।